टीकाकरण कराने आए युवक ने आशा व एएनएम के साथ की मारपीट।
टीकाकरण केंद्र पर आशा एएनएम के साथ की मारपीट दर्ज हुआ मुकदमा।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के खालिसपुर उपकेंद्र पर कोविड टीकाकरण के लिए तैनात आशा व एएनएम के साथ टीकाकरण कराने आए युवक ने की मारपीट दर्ज हुआ मुकदमा।
जानकारी के अनुसार खालिसपुर उप केंद्र पर कोविड़ टीका करण में तैनात आशा यासमीन बानो पत्नी सुफियान निवासी खालिसपुर व एनम पुष्पावती देवी की कोविड-19 टिकाकरण के लिए तैनाती की गई थी। बुधवार की शाम 3:00 बजे सैफ व फैज पुत्र गण सरफराज अहमद निवासी खालिसपुर टीकाकरण कराने के लिए आए कार्यरत आशा और एनम ने उनसे उनका आधार कार्ड टीकाकरण के लिए मांगा जिसके बाद दोनों युवकों ने मारपीट करने पर उतारू हो गए। वही एनम व आशा ने जीयनपुर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि टीकाकरण केंद्र पर भद्दी भद्दी गाली व मारपीट की वहीं टीकाकरण केंद्र पर रखा हुआ रजिस्टर भी फाड़ दिया जिस पर जीयनपुर पुलिस ने मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कर लिया।
No comments:
Post a Comment