मनिकाडीह ग्राम सभा में गांव चट्टी चौराहे पर जलाए जा रहे अलाव।
कड़ाके की ठंड से प्रशासन ने जगह-जगह अलाव की व्यवस्था की।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र में कड़ाके की ठंड को देखते हुए प्रशासन ने जगह-जगह गांव व चट्टी चौराहे पर अलाव जलाने की व्यवस्था की है। जिसके लिए उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार के निर्देश पर सगड़ी तहसील क्षेत्र के राजस्व कर्मियों को तैनात किया गया है। जिसमें ग्राम प्रधान व राजस्व कर्मी मिलकर गांव व चट्टी चौराहे पर अलाव जलाने की व्यवस्था कर रहे हैं। सगड़ी तहसील क्षेत्र के मनिकाडीह गांव व बाजार में ग्राम प्रधान मुनिराज प्रजापति व राजस्व कर्मी दीपक यादव जगह जगह कड़ाके की ठंड को देखते हुए अलाव जलवाए। जिससे लोगों को ठंड से राहत मिल सके। वही गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने अलाव जलने से जहां राहत ली तो
वही ग्राम प्रधान मुनिराज प्रजापति ने अपने गांव क्षेत्र में ग्रामीणों को कड़ाके की ठंड से बचाने के लिए अलाव जलाने की व्यवस्था की। जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वही अलाव जलाने से लोगों को ठंड से राहत मिल रही है।इस दौरान मुख्य रूप से मुनिराज प्रजापति ग्राम प्रधान मनिकाडीह, दीपक यादव लेखपाल,राजस्व निरीक्षक हरैया उमा प्रसाद,सुमन, सुभावती,शिवपूजन,धर्मावती, बबलू प्रजापति, लालजी प्रजापति, रामनयन चौहान इत्यादि लोग मौजूद रहे।
Good Muniraj bhaiya Jiii
ReplyDeleteAise Hi Naam Krte Rahiye💪💪💪💪
ReplyDelete