Saturday, March 20, 2021

पराग दूध की चाय पीने से एक परिवार के चार बीमार।

पराग दूध की चाय पीने से एक परिवार के चार बीमार।

आंगनबाड़ी द्वारा दिए गए दूध की पी चाय तो माता व तीन बच्चे हुए बीमार।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के बालापुर रामसाला निवासी आंगनबाड़ी द्वारा दी गये दूध के पैकेट की चाय पीने से एक परिवार के 4 लोग बीमार हो गए जिनका जीयनपुर के निजी स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार बालापुर राम साला की आंगनबाड़ी कार्य कर्ती कंचन मिश्रा ने आंगनबाड़ी के बच्चों को पराग दूध का पैकेट वितरित किया था जिसमें शिवम पुत्र बालकिशुन उम्र 3 साल निवासी बालापुर राम साला को भी दूध का पैकेट मिला हुआ था घर पर उनकी बड़ी बहन महिमा उम्र 18 वर्ष ने पराग दूध के पैकेट से शुक्रवार की सुबह चाय बनाई जिसे अपनी छोटी बहन संतिमा उम्र 15 वर्ष और अपनी माता लक्ष्मी उम्र 40 वर्ष और अपने सबसे छोटे भाई शिवम उम्र 3 साल ने चाय पी जिसके उपरांत चारों को उल्टी व दस्त शुरू हो गई घर पर देर शाम को पहुंचे उनके पिता बालकिशन ने हालत गंभीर देख कर आनन-फानन में चारों लोगों को जीयनपुर निजी स्वास्थ्य केंद्र में रात्रि में भर्ती कराया जहां पर उनका अभी इलाज चल रहा है किंतु खतरे से बाहर हैं।
वही बालापुर राम साला गांव में पराग दूध की पैकेट की चाय पीने से परिवार की हालत देखकर चर्चा का विषय बना हुआ है।
लोक पराग दूध का पैकेट पर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि परिवार के द्वारा अभी तक पुलिस व अन्य महकमों को सूचना नहीं दी गई है।

No comments:

Post a Comment