पागल कुत्ते ने 6 लोगों को काटा ग्रामीणों ने कुत्ते को मारा।
आधा दर्जन कस्बे के लोगों को पागल कुत्ते ने काटा।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कस्बे में पागल कुत्ते ने आधा दर्जन लोगों को काटा मचा रहा हड़कंप कस्बे वासियों ने दौड़ाकर थाने के करीब पागल कुत्ते को मारा।
जानकारी के अनुसार सुबह 10:00 बजे से लेकर 12:00 बजे तक जीयनपुर कस्बे और चौक पर पागल कुत्ते का आतंक रहा जिसने करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों को अपना शिकार बनाया जिसमें मुख्य रुप से मनोज पटवा, रिशु मोदनवाल, जयराम, अमित, सोनू इत्यादि लोगों को काटा कस्बे वासियों ने पागल कुत्ते को दौड़ाकर थाने के करीब उसे मार डाला जिसके पश्चात नगर पंचायत की गाड़ी से उसे कस्बे से दूर ले जाकर मिट्टी में दफन किया। वहीं कस्बे के आधा दर्जन लोग पागल कुत्ते के काटने के कारण आजमगढ़ जिला अस्पताल पर इंजेक्शन लगाने के लिए गये।
No comments:
Post a Comment