जिलाधिकारी के आदेश पर तहसीलदार के नेतृत्व में पोखरे की कराई गई पैमाइश।
सभासदों व मदरसा को बिना सुचना दियें ही कराई गई पैमाइश।
पूर्व में जीयनपुर सभासदों ने नगर पंचायत अध्यक्ष के ऊपर पत्र देकर जांच की कि थी मांग।
7 घंटे तक 1 दर्जन से अधिक राजस्व की टीम ने पोखरे की पैमाइश की।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर कस्बे में जिलाधिकारी के आदेश पर सगड़ी तहसीलदार बृजेंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में सभासदों के द्वारा लगायें गये आरोपों की जांच रविवार देर शाम तक हुई।
जानकारी के अनुसार जीयनपुर नगर पंचायत के चंद्रजीत यादव और मुन्ना यादव सहित 9 सभासदों ने जिला अधिकारी को पत्र देकर 22 बिंदुओं पर जांच की मांग की गई थी। जिसमें जिला अधिकारी के आदेश पर सगड़ी तहसीलदार बृजेंद्र उपाध्याय व वन विभाग अधिकारी मिश्रा के नेतृत्व में राजस्व की टीम ने पहुंचकर नगर पंचायत कार्यालय के परिसर में स्थित वृक्षों के काटने के आरोपों का सत्यापन किया। वही सभासदों ने नगर पंचायत अध्यक्ष के द्वारा हसनपट्टी में स्थित पोखरे पर अवैध रुप से अतिक्रमण का आरोप लगाया था। जिसमें गाटा संख्या 40 रकबा .065 हेक्टेयर, गाटा संख्या 44 रकबा .063 हेक्टेयर, गाटा संख्या 45 रकबा .281 हेक्टेयर, गाटा संख्या 46 रकबा .020 हेक्टेयर सौरहन व पोखरी के नाम से दर्ज है कि आरोप लगाया था जिस पर राजस्व टीम ने पैमाइश कर पोखरी का चिन्हांकन किया गया। जिसमें एक दर्जन राजस्व की टीम के द्वारा सुबह 11:30 बजे से लेकर शाम के 6:00 बजे तक पोखरी की पैमाइश तहसीलदार की उपस्थिति में की गई। पैमाइश के उपरांत सगड़ी तहसीलदार बृजेंद्र उपाध्याय ने बताया कि पोखरी पर मदरसा के विद्यालय व नगर पंचायत अध्यक्ष का आंशिक अतिक्रमण पाया गया है। जिसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रेषित की जाएगी। वही प्रार्थना पत्र देने वालों में सभासद मुन्ना यादव व चंद्रजीत यादव और मदरसा प्रबंधक मोहम्मद शाहिद व शिवदान चौरसिया ने कहा कि पैमाइश की सूचना हमें नहीं दी गई थी। बिना किसी सूचना के ही एक तरफा पैमाइश कराया गया है। वही नगर पंचायत अध्यक्ष हरिशंकर यादव ने कहा कि आरोपों की जांच से संतुष्ट हैं। सगडी तहसीलदार बृजेंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षक राजनाथ यादव, संतोष शर्मा ,प्रदीप श्रीवास्तव,पंकज कुमार, त्रिभुवन, राजकुमार, शैलेंद्र सहित राजस्व की टीम उपस्थित रही।
No comments:
Post a Comment