21अनुपस्थित अधिकारियों का एक दिन का वेतन रोकने की संस्तुति।
सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस पर सी आर ओ ने की बड़ी कार्यवाही।
तहसील समाधान दिवस पर उच्चाधिकारियों के नही आने पर फरियादी होते है मायूस।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील पर संपूर्ण समाधान दिवस अपर जिलाधिकारी(सी आर ओ) भू राजस्व अधिकारी शिवशंकर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस दौरान जिले के 21 अधिकारी तहसील स्तर से लेकर जिला स्तरीय नहीं पहुंचने पर उन्होंने कठोर कार्रवाई करते हुए 1 दिन का वेतन रोकने की संस्तुति जिलाधिकारी को की। इस दौरान संपूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों की फरियाद सुनते हुए उन्होंने प्राथमिकता के साथ पड़े प्रार्थना पत्रो को त्वरित निस्तारण के निर्देश देते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया।वही इस कार्यवाही से अधिकारियी कर्मचारियों में हड़कम्प मंचा हुआ है।
वही संपूर्ण तहसील समाधान दिवस पर यदि उच्चाधिकारी मौजूद नहीं रहते हैं तो फरियादियों की फरियाद सुनने के लिए अन्य तहसील व जिला के अधिकारी नदारद रहते हैं जो अधिकारी 10:30 बजे तक संपूर्ण समाधान दिवस पर मंगलवार को नहीं पहुंचे। उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हुए अपर जिला जिलाधिकारी( भू राजस्व) कठोर कार्रवाई करते हुए समस्त उच्चाधिकारियों को प्रतिलिपि भेज दिया गया। कार्रवाई की सूचना मिलते ही सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस पर उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। इस संबंध में तहसीलदार सगड़ी बृजेंद्र कुमार उपाध्याय ने बताया कि कुल 21 अधिकारियों का एक दिन का वेतन रोकने के लिए सी आर ओ द्वारा स्तुति की गई ।जिसमें मुख्य रूप से अनूपस्थित पाये गयें अधिकारियों में उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी आजमगढ़,सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग आजमगढ़,सहायक अभियंता सिंचाई विभाग आजमगढ़,खंड शिक्षा अधिकारी अजमतगढ़ ,अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत बिलरियागंज,खंड विकास अधिकारी महाराजगंज,खंड विकास अधिकारी हरैया,खंड विकास अधिकारी अजमतगढ़, प्रभारी निरीक्षक थाना जीयनपुर,
प्रभारी निरीक्षक थाना बिलरियागंज,प्रभारी निरीक्षक थाना महाराजगंज,प्रभारी निरीक्षक थाना कप्तानगंज , प्रभारी निरीक्षक थाना मुबारकपुर,प्रभारी निरीक्षक थाना कंधरापुर,प्रभारी निरीक्षक थाना रौनापार,प्रभारी निरीक्षक थाना तहबरपुर, सहायक विकास अधिकारी पंचायत हरैया,सहायक विकास अधिकारी पंचायत अजमतगढ़,सहायक निदेशक मत्स्य विभाग आजमगढ़, बी टी लघु सिंचाई अजमतगढ़,नलकूप विभाग सगड़ी आजमगढ़ उपरोक्त समस्त अधिकारियों के 1 दिन के वेतन रोकने की संस्तुति की गई है। हालांकि बाद में कुछ अधिकारी संपूर्ण समाधान दिवस पर उपस्थित भी दिखाई देने लगे लेकिन अधिकतर नदारत ही थे। 102 शिकायती प्रार्थना पत्र पड़े जिनमें से 5 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया ।पुलिस 24 विकास 8 राजस्व 60,अन्य 5 शिकायती प्रार्थना पत्र पढ़े।
No comments:
Post a Comment