Wednesday, March 10, 2021

मिर्ज़ा महफूजुल रहमान बेग के अध्यक्ष बनने पर स्वागत समारोह का किया गया आयोजन।

मिर्ज़ा महफूजुल रहमान बेग के अध्यक्ष बनने पर स्वागत समारोह का किया गया आयोजन।

पूरे ग्रुप के सदस्य अंजान शहीद गांव में पहुंचकर बुके देकर किया सम्मानित।

कालेज को आगे बढ़ाने के लिए जी जान लगा देंगे।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अंजान शहीद निवासी महफूजुल रहमान बेग एवं उनके ग्रुप के 18 सदस्यीय टीम ने आजमगढ़ मुस्लिम एजुकेशन सोसायटी आजमगढ़ शिब्ली नेशनल कॉलेज आजमगढ़ शिब्ली नेशनल इंटर कॉलेज प्रबंध समितियों का चुनाव में भारी जीत के बाद अंजान शहीद गांव में मंगलवार को देर शाम पहुंचकर  बैठक की गई और स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें शिब्ली इंटर कॉलेज आजमगढ़ के सचिव एवं प्रबंधक मिर्ज़ा महफूजुल रहमान बेग की अध्यक्षता में आवास पर बैठक की गई और कॉलेज एव सोसायटी को आगे बढ़ाने के लिए विचार विमर्ष किया। वहीं ग्रुप के सभी सदस्य शिब्ली नेशनल कॉलेज के अध्यक्ष अबुसाद शम्मी,अतहर रशीद,सचिव एव प्रबंधक चुने जाने पर उनके पैतृक आवास पर स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें उन सभी सदस्यों को बुके देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान उनके आवास पर एक समरसता भोज का भी आयोजन किया गया। जिसमें सभी सदस्य व सचिव शामिल हुए और सभी सदस्यों को इतनी बड़ी जीत पर एक दूसरे को बधाई दी। इस दौरान मिर्ज़ा महफूजुल रहमान बेग ने कहा कि सोसाइटी के सभी लोग मौजूद हैं और सभी लोग मिलकर कॉलेज को व सोसाइटी की जो भी समस्याएं होंगी उसे दूर किया जाएगा। साथ ही साथ कॉलेज की तरक्की और कॉलेज को आगे ले जाने के लिए हम जी जान से लग कर धीरे-धीरे सभी समस्याओं को समाप्त कर देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि कॉलेज को ड्रीम यूनिवर्सिटी यदि बनती है तो हम उसका स्वागत करते हैं। जिससे कॉलेज की तरक्की भी होगी। कॉलेज एक मुस्लिम एजुकेशनल सोसायटी है इसलिए इसे यूनिवर्सिटी तो नहीं बनाया जा सकता पर ड्रीम यूनिवर्सिटी के रूप में इसे विकसित किया जा सकता है। इस दौरान सौकत अली,फहीम अहमद एडवोकेट, इश्तेयाक अहमद,अतहर रसीद खान,जफर इकबाल,जियाउल इस्लाम,अबुसाद शमी,डॉक्टर अकिलूरहमान, डॉक्टर मोहमद अजमल, आदि सभी सोसायटी के सचिव एवं प्रबन्धक आदि रहे।

No comments:

Post a Comment