Monday, March 1, 2021

नवनीत सिंह बने सहायक कुलसचिव, वधावर गांव वासियों में खुशी की लहर।

नवनीत सिंह बने सहायक कुलसचिव, वधावर गांव वासियों में खुशी की लहर।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

लखनऊ।
बिहार के प्रतिष्ठित आरा विश्वविद्यालय ने नवनीत सिंह को सहायक कुलसचिव पद पर नियुक्ति दी है। इस उपलब्धि के लिए नवनीत सिंह के गांव वधावर में खुशी की लहर है।  सगड़ी तहसील के हरैया ब्लाक के वधावर निवासी नवनीत ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के बूते यह मंजिल हासिल करके पूरे गांव का नाम रोशन किया है। उनके लखनऊ स्थित निवास पर परिजनों एवं शुभचिंतकों ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की। उल्लेखनीय है कि नवनीत सिंह मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय उदयपुर के कुलपति प्रोफ़ेसर अमेरिका सिंह के पुत्र है। करीब 7 माह पूर्व राजस्थान में आने के बाद प्रो सिंह ने कुलपति रहते हुए जो शैक्षिक नवाचार किये हैं।
वह पूरे देश में सराहे जा रहे है।

No comments:

Post a Comment