नगर पंचायत जीयनपुर में 4 वर्ष पूरे होने पर लाभार्थियों को दी गई योजनाओं की जानकारी।
4 वर्षों में विकास के नए आयाम गढ़े भाजपा सरकार ने : प्रेम प्रकाश राय।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर नगर पंचायत में उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार के 4 वर्ष पूरे होने पर नगर पंचायत परिसर में कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिस में उपस्थित कस्बा वासियों को विविध योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को कार्ड वितरित किया गया।
जानकारी के अनुसार जीयनपुर नगर पंचायत अध्यक्ष हरिशंकर यादव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन अधिशासी अधिकारी अखिलेश यादव ने किया।
सरकार के 4 वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय ने संबोधित करते हुए भाजपा सरकार के 4 वर्ष के कार्यों पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि 4 वर्षों में विकास के भाजपा सरकार नए आयाम गढ़े हैं। इस दौरान चन्द्रशेखर सिंह,जयप्रकाश सिंह, सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता और नगर पंचायत के कर्मचारी व लाभार्थी उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment