अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला गोष्ठी का आयोजन किया गया।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के प्रागंण में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सोमवार को 12:30 बजे के करीब जीयनपुर कोतवाली प्रागंण में 8 मार्च को महिला दिवस के रूप में मनाया गया तो वही मिशन शक्ति के तहत एक महिला गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जीयनपुर कोतवाल हेमेंद्र सिंह ने की महिला गोष्ठी में क्षेत्र की तमाम महिलाओं ने महिला दिवस के अवसर पर भाग लिया। महिला दिवस पर अपनी बात को रखते हुए जीयनपुर कोतवाली में तैनात महिला सिपाही शालिनी सिंह ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनने की जरूरत है। पहले महिलाएं पुरुषों के सामने खड़ी होने में घबराहट महसूस करती थी। आज की महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। महिलाओं को घबराने की जरूरत नहीं है उनको अपने मनोबल को बढ़ाने की जरूरत है। कोई भी जुल्म उनके ऊपर हो उसके साथ डटकर मुकाबला करने की ज़रूरत है। क्यों की सरकार महिलाओं के लिए तमाम हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया है। 1090,112, इस नंबर पर कॉल करने पर तत्काल सहायता के लिए पुलिस तैयार रहेगी। केवल आपको जागने की जरूरत है। महिलाओं को जागरूक होना होगा। सरकार ने महिला उत्त्थान ओर सहयोग के लिए अनेक नियम योजनाए संचालित कर रही है। इस दौरान क्राइम इस्पेक्टर दिनेश कुमार यादव,एस एस आई केशर यादव,एस आई अखिलेश चन्द पान्डेय, मुकेश सिंह, अजय सिंह, गुलशन यादव, चित्रसेन सिंह, विशाल व महिला कांस्टेबल में नीलम देवी, प्रीति सिंह सहित ग्रामीण महिलाए मौजूद रही।
No comments:
Post a Comment