Tuesday, March 2, 2021

ग्रामीण महिलाओं ने प्रदर्शन कर अवैध बिजली वसूली का लगाया आरोप।

ग्रामीण महिलाओं ने प्रदर्शन कर अवैध बिजली वसूली का लगाया आरोप।

ग्रामीण महिलाओं ने प्रदर्शन कर ज्ञापन दे अवैध बिजली बिल वसूली पर रोक लगाने की कि मांग।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़
सगड़ी संपूर्ण समाधान तहसील दिवस पर क्षेत्र के जमीन मोहम्मदपुर व नदौरा के दर्जनों ग्रामीण महिलाओं ने प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर बिजली विभाग कर्मचारियों के ऊपर अवैध बिजली बिल वसूलने का आरोप लगाया और तत्काल वसूली पर रोक लगाने की मांग की।
जानकारी के अनुसार संपूर्ण समाधान दिवस पर जमीन मोहम्मदपुर व नदौरा की ग्रामीण महिलाओं ने पहुंचकर बिना कनेक्शन कर्मचारियों के द्वारा गांव की महिलाओं से आधार कार्ड व सादे कागज पर हस्ताक्षर कराकर मीटर लगाते समय ले लिए अभी तक मीटर कनेक्शन बिजली विभाग के द्वारा चालू नहीं किया गया। वही उनके द्वारा विद्युत उपयोग का अधिक बिल वसूली के लिए आ रही है। नदौरा निवासी सावित्री पत्नी तिलकधारी से तीन कनेक्शन की बिल वसूली के लिए आई हुई है। वहीं ग्रामीण महिलाओं ने आरोप लगाया कि विद्युत विभाग के द्वारा अभी तक गांव में तार या खंभा नहीं लगाया गया और मनमाने तरीके से बिजली का बिल भेज कर वसूली मांगी जा रही है। उन्होंने मीटर को चालू कराने की मांग की साथ ही विद्युत कर्मियों द्वारा की जा रही विद्युत बिल की वसूली की जांच करने तक अवैध विद्युत वसूली को रोकने की मांग की। संपूर्ण समाधान दिवस के बाद बाहर निकलते समय उप जिलाधिकारी बागीश कुमार शुक्ला ने अधिक संख्या में पहुंची ग्रामीण महिलाओं को फटकार लगाई और कहा कि जांच कराकर कार्यवाही की जाएगी। जिनमें मुख्य रुप से राजेंद्र गुलाबी रामरति चंपा प्रदीप हरीश चंद्र मीणा सहित दर्जनों जमीन हरखोरी की ग्रामीण महिलाएं रही वही नदौरा गांव की सुषमा सविता बाल रूप सेवाती फूली सावित्री सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment