मतदान केंद्र सत्यापन की बैठक उपजिलाधिकारी ने ली।
मतदान केंद्र की कमियों को दूर करने के लिए विभाग बार भेजेंगे रिपोर्ट।
अजमतगढ़ बिलरियागंज हरैया व महाराजगंज खंडवार उप
जिलाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया सत्यापन।
रैम्प पानी व भवनों की कमी जांच में आई सामने।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के लेखपाल व सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ उपजिलाधिकारी सगड़ी ने बैठक कर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान केंद्रों के सत्यापन की समीक्षा की जिसमें रिपोर्ट तैयार कर जनपद को कमियों को दूर करने के लिए भेजी जाएगी। वही सगड़ी सभागार में सुबह 10:00 बजे से लेकर 2:00 बजे तक अजमतगढ़ हरैया बिलरियागंज महाराजगंज खंड विकास क्षेत्र के लेखपाल व सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ उपजिलाधिकारी सगड़ी बागीश कुमार शुक्ला ने त्रिस्तरीय न्याय पंचायत चुनाव के लिए मतदान केंद्रों के भौतिक सत्यापन की जानकारी ली वही मतदान केंद्रों पर छांव, पानी,मतदान केंद्र के लिए भवनों की कमी सामने आई वही शौचालय बिजली व अन्य प्राथमिक सुविधाओं की जांच कराई गयी तो सेमरी ग्राम सभा में मतदान केंद्र के लिए पंचायत भवन का निर्माण कराया जा रहा है। उपजिलाधिकारी सगड़ी बागीश कुमार शुक्ला ने बताया कि सभी सत्यापन में लगे कर्मचारियों से रिपोर्ट लेकर जिला को विभाग वार प्रेषित की जाएगी जिसके उपरांत मतदान केंद्रों पर उन कमियों को पूरा कराया जाएगा। मुख्य रूप से सेक्टर मजिस्ट्रेट दीनानाथ साहनी, उपेंद्र कुशवाहा, शमीम अनवर, संजय सिंह, डॉक्टर संतोष, शेषनाथ, रविंद्र सहित सभी राजस्व कर्मचारी उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment