Friday, March 12, 2021

बीडीसी सदस्य के हत्या में नामजद आरोपी के निशानदेही पर पिस्टल बरामद।

बीडीसी सदस्य के हत्या में नामजद आरोपी के निशानदेही पर पिस्टल बरामद।

आरोपी की निशानदेही पर पिस्टल व कारतूस बरामद।

हत्या में शामिल एक अभियुक्त का नाम बताया।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अशरफपुर गांव के ईट भठ्ठे के पास 11 फरवरी को दिनदहाड़े हुए बीडीसी सदस्य नूर आलम की हत्या में प़युक्त पिस्टल व कारतूस बरामद हत्या आरोपी की निशानदेही पर बरामद किया वही हत्या में शामिल एक अभियुक्त का नाम जीयनपुर पुलिस को बताया। 
जानकारी के अनुसार जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में हुए दिनदहाड़े बीडीसी सदस्य की हत्याकांड में आरोपी वकार पुत्र कुतुबुद्दीन ने जिला न्यायालय में समर्पण किया था। जिसके उपरांत जीयनपुर कोतवाल हिमेंद्र सिंह ने न्यायालय से 7 घंटे की रिमांड पर हत्या आरोपी को पुलिस कस्टडी में लेकर पूछताछ किया गया तो आरोपी अभियुक्त जीयनपुर कोतवाल हिमेंद्र सिंह को बताया कि हत्या में उपयुक्त पिस्टल जो घटना को अंजाम देने के उपरांत भागते समय फेंका गया था। अशरफपुर  जाने वाले रास्ते से बरामद किया वही दो जिंदा कारतूस भी मिला वही पूछताछ में उसने हत्या में शामिल जीशान पुत्र शेर मोहम्मद निवासी अशरफपुर को स्वीकार किया। जिसके उपरांत जीयनपुर कोतवाल हिमेंद्र सिंह ने पूछताछ के बाद हत्या में शामिल अभियुक्त को पकड़ने के लिए दबिश तेज कर दी है।

No comments:

Post a Comment