Saturday, March 13, 2021

बीडीसी सदस्य के हत्या में दूसरा आरोपी गिरफ्तार भेजा गया जेल।

बीडीसी सदस्य के हत्या में दूसरा आरोपी गिरफ्तार भेजा गया जेल।

अंजान शहीद बाजार में खड़ा था आरोपी कही भागने की फिराक में पुलिस ने किया गिरफ्तार। 

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अशरफपुर गांव के ईट भठ्ठे के पास 11 फरवरी को दिनदहाड़े हुए बीडीसी सदस्य नूर आलम की हत्या में हत्या में शामिल दूसरे आरोपी जीशान पुत्र शेर मोहम्मद को अंजान शहीद बाजार से शुक्रवार की रात्रि लगभग 11.30 बजे भागने के फिराक में खड़ा था। इसी दौरान कोतवाल हिमेन्द्र सिंह एवं हमराहियों ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वही शुक्रवार को जीयनपुर पुलिस ने कोर्ट से मुख्य आरोपी वकार को 07 घण्टे की रिमांड पर लायी थी।
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में हुए दिनदहाड़े बीडीसी सदस्य की हत्याकांड से हड़कम्प मच गया था। जिसमे नूर आलम के बड़े भाई अबूसहमा ने एक नामजद एव दो अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कराया था। अभी भी एक अज्ञात आरोपी की तलाश पुलिस कर रही है। जीयनपुर कोतवाल हिमेंद्र सिंह ने बताया कि एक अन्य को पकड़ने के लिए दबिश तेज कर दी गई है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment