एकमुश्त समाधान योजना के अंतिम दिन रजिस्ट्रेशन के लिए लगी भीड़।
समस्त मूल बकाया शत-प्रतिशत छूट प्राप्त करने के लिए पंजीकरण कराने के लिए लगी भीड।
5200 विद्युत उपभोक्ताओं हुआ पंजीकरण लगभग 6 करोड़ से अधिक बकाया भुगतान की होगी प्राप्ती।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर सीएससी सेंटर पर एकमुश्त समाधान योजना के तहत विद्युत बकाया पंजीकरण कराने के लिए देर शाम तक बकायादार उपभोक्ताओं की भीड़ लगी रही।
उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा एकमुश्त समाधान योजना लागू की गई है। जिसमें समस्त मूल बकाया जमा कर सरचार्ज से शत प्रतिशत छूट प्राप्त करने के लिए पंजीकरण 1 मार्च से 15 मार्च तक किया जा रहा था। जिसमें अंतिम दिन बकायेदारों वक्ताओं की भारी भीड़ जीयनपुर विद्युत उप केंद्र पर जमा हो गई। एस डी ओ अखिलेश यादव ने पंजीकरण कराने के लिए विद्युत उपकेंद्र पर तीन काउंटर लगाए। जिसमें पंजीकरण कराने के पश्चात 31 मार्च तक समस्त मूल बकाया जमा कर शत प्रतिशत सरचार्ज से छूट मिल रही है। जिसके लिए समस्त घरेलू उपभोक्ता व नलकूप श्रेणी के सभी बकायेदारों भुगतान के द्वारा विद्युत उपकेंद्र पर एकत्रित होकर क्रमशः पंजीकरण कराया जा रहा है। एस डी ओ अखिलेश यादव ने बताया कि अब तक 5200 विद्युत उपभोक्ताओं के द्वारा पंजीकरण कराया गया है। जिससे लगभग 6 करोड रुपए से अधिक के राजस्व बकाया भुगतान की प्राप्ति होगी। इस दौरान जेई अनुराग सिंह, महेंद्र यादव, शैलेंद्र यादव, शंकर, सतीश बिंद सहित दर्जनों विद्युत कर्मी पंजीकरण कराने के लिए लगे रहे।
No comments:
Post a Comment