छोटे भाई ने बड़े भाई की फावड़ा से प्रहार कर की हत्या, थाने में किया आत्मसमर्पण।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़ ।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के आर्दश नगर के बरई टोला मोहल्ला में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बुधवार की देर रात मकान के बाहर सो रहे बड़े भाई की छोटे भाई ने फावड़ा से प्रहार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद हमलावर छोटा भाई ने थाने में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।
जीयनपुर बाजार स्थित आदर्श नगर वार्ड के मोहल्ला बरई टोला निवासी मेवालाला चौरसिया उम्र 60 पुत्र स्व.रामचंद्र चौरसिया अपने बन रहे नए मकान के बाहर बुधवार की रात चारपाई पर सो रहे थे। इसी दौरान किसी विवाद को लेकर उनका सगा छोटा भाई कैलाश चौरसिया बुधवार की रात लगभग 3 बजे सोते समय अपने बड़े भाई मेवालाल चौरसिया पर फावड़ा से प्रहार कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद कैलाश चौरसिया जीयनपुर कोतवाली में जाकर के अपने भाई की हत्या करने की जानकारी देते हुए आत्मसमर्पण कर दिया। हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और कैलाश चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मृत मेवालाल चौरसिया के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
वहीं मेवालाल चौरसिया के पुत्रों का कहना है कि उनके चाचा कैलाश चौरसिया से कोई भी कभी विवाद नहीं हुआ था। अचानक हत्या कर देने से परिजन आवाक हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि आरोपित कैलाश चौरसिया कुछ सनकी किस्म का व्यक्ति था। हो सकता है कि इसी सनक की वजह से उसने अपने बड़े भाई की हत्या कर दी हो। मृत मेवालाल तीन भाई हैं। सबसे छोटा भाई हीरालाल चौरसिया महाराजगंज थाना क्षेत्र के परशुरामपुर बाजार में अपने परिवार के साथ रहते है। मेवालाल के दो पुत्र संजय चौरसिया व अजय चौरसिया हैं। संजय ने पिता की हत्या के संबंध में अपने चाचा कैलाश चौरसिया के खिलाफ जीयनपुर कोतवाली में नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। वही इस घटना से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है तो वही इस प्रकार की घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।
No comments:
Post a Comment