Thursday, May 14, 2026

अध्यक्ष के चुनाव परिणाम को लेकर दो गुटों में बटे सगड़ी के अधिवक्ता।

अध्यक्ष के चुनाव परिणाम को लेकर दो गुटों में बटे सगड़ी के अधिवक्ता।

15 मई को पुन: होगा मतदान, एक पक्ष ने बहिष्कार का किया निर्णय। 

बार काउंसिल और हाईकोर्ट तक मामला पहुंचाने का निर्णय।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी अधिवक्ता समिति सगड़ी के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव परिणाम को लेकर दोनो प्रत्याशियों के समर्थकों ने जमकर बवाल काटा। एक पक्ष पुन:मतदान के लिए अड गया तो दूसरा पक्ष अपने को जीता मानकर माला पहनकर घूमने लगें और उनके समर्थक  जिंदाबाद के नारे लगाने लगें। जिसको लेकर असमंजस की स्थिति बन गई। चुनाव समिति ने विवाद को देखते हुए 15 मई को अध्यक्ष पद के लिए दोबारा मतदान की घोषणा की है। जिसको एक पक्ष ने मानने से इनकार कर दिया।अधिवक्ता समिति सगड़ी के अध्यक्ष,मंत्री और कोषाध्यक्ष पद के लिए गुरुवार को मतदान शुरू हुआ। मतदान में कुल 103 लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया।
अध्यक्ष पद के लिए ओंकार नाथ त्रिपाठी और जयराम यादव मैदान में थे। मतगणना के दौरान ओंकारनाथ त्रिपाठी को 52 मत और जयराम यादव को 51 मत प्राप्त हुए। इस बीच जयराम यादव के पक्ष के लोगों ने आपत्ति किया कि दो मत अवैध है। उन मतों को अवैध घोषित कर पुनः मतगणना की जाए। दो अवैध मतों को लेकर दोनों पक्षों में जमकर बहस हुई।इस संबंध में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी ओंकार नाथ त्रिपाठी ने कहा कि मुझे 52 मत प्राप्त हुआ था। जिसकी गिनती भी चुनाव समिति द्वारा कर दी गई थी। बाद में जयराम यादव के पक्ष के लोगों के दबाव में जबरदस्ती मुझे चुनाव जितने से रोका गया। जानबूझकर मुझे चुनाव हारने की कोशिश की जा रही है। मैं इस मामले को बार काउंसिल और हाई कोर्ट तक लेकर जाऊंगा। 15 मई को दोबारा चुनाव कराने का निर्णय सरासर गलत है।इसमें हम हमारे पक्ष के लोग भाग नहीं लेंगे।अध्यक्ष पद के दूसरे प्रत्याशी जयराम यादव के प्रतिनिधि चंद्रशेखर यादव ने कहा कि चुनाव समिति का जो निर्णय है वह सबको मान्य होना चाहिए। जब दो वोट अवैध हो गए और दोनों लोग बराबर हैं तो दोबारा मतदान के अलावा कोई विकल्प नहीं है। हम लोग चुनाव समिति के इस फैसले का स्वागत करते हैं।इस मामले को लेकर दोनों पक्षों में काफी देर तक रस्साकसी होती रही। एक दूसरे को गलत साबित करने का सिलसिला चलता रहा। ओंकार नाथ त्रिपाठी के पक्ष के लोगों ने खुद को विजई मान कर उनको माला पहनाया और पूरे तहसील परिसर में नारेबाजी करते हुए घुमाया। चुनाव को लेकर फिलहाल असमंजस की स्थिति बनी हुई है।मंत्री और कोषाध्यक्ष पद के लिए भी निर्णय कल तक के लिए सुरक्षित कर लिया गया है। चुनाव समिति के मणिकेश्वर मिश्र ने बताया कि 15 मई को पुन: मतदान होगा। मतगणना के बाद अध्यक्ष सहित तीनों पदों की घोषणा की जाएगी। इस दौरान सूर्यभान सरोज,सन्तोष कुमार,प्रेमशंकर यादव,संजय कुमार,पंकज दूबे,राधेश्याम मिश्रा,दुर्गेश मिश्रा,राधेश्याम यादव आदि रहें।

No comments:

Post a Comment