Wednesday, May 13, 2026

नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म दो लोगों पर बलात्कार का मुकदमा दर्ज।

नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म दो लोगों पर बलात्कार का मुकदमा दर्ज।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ बलात्कार,अनुसूचित जाति जनजाति अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में बुधवार को देर शाम मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी है।
जीयनपुर कोतवाली के बलात्कार पीड़िता की मां ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा कि उसकी 15 वर्षीय लड़की पड़ोसी की लड़की के साथ 2 मई को रात में करीब 8:00 बजे टहलने गई थी। तभी बंटी पुत्र सुधीर सिंह निवासी मेघई खास थाना जीयनपुर और विक्की पुत्र मनोज कुमार निवासी कंजरा दिलशादपुर ने जोर जबरदस्ती से मेरी लड़की को खेत में ले जाकर बलात्कार किया तथा उसे धमकाया,कि घर पर किसी से यह बात नहीं कहना। इसकी जानकारी होने पर मैं आरोपितों से पूछने गई तो उन लोगों ने जाति सूचक गाली देते हुए जान मारने की धमकी दी। यह लोग काफी मनबढ़ किस्म के व्यक्ति हैं। बहुत ज्यादा परेशान करते हैं। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार को दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और उनकी तलाश में जुटी है।

No comments:

Post a Comment