Friday, May 15, 2026

फूड प्वाइजनिंग से एक ही परिवार के पांच लोगों की हालत बिगड़ी,निजी अस्पताल में भर्ती।

फूड प्वाइजनिंग से एक ही परिवार के पांच लोगों की हालत बिगड़ी,निजी अस्पताल में भर्ती।

बैगन की कलौंजी खाने के एक घंटे बाद ही पांच लोगों को शुरू हो गई उल्टी दस्त।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के चंगईपुर गांव में बुधवार की रात लगभग 9:30 बजे रात में कलौंजी खाने के बाद एक ही परिवार के पांच लोगों को उल्टी दस्त शुरू हो गई। उल्टी दस्त के चलते सबकी हालत बिगड़ने लगी।आनन फानन में स्वजन और ग्रामीणों ने सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जीयनपुर मे इलाज के लिए भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद बीमार सभी लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में अच्छी देखरेख न होने के कारण स्वजनों ने आजमगढ़ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सभी का इलाज चल रहा है। जीयनपुर कोतवाली के चगईपुर गांव में बुधवार की रात में बैगन की कलौंजी खाने के एक घंटे के बाद ही एक ही परिवार के पांच लोगों की हालत गंभीर जिसमें अनिल कुमार, मनसा देवी,अंशिका,कुमारी देवी और अमन कुमार को उल्टी दस्त शुरू हो गई। थोड़ी देर में ही पांचो की हालत काफी बिगड़ने लगी तो अनिल कुमार और गांव के लोगों ने पहले जीयनपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। निजी चिकित्सक ने इन सभी को तुरंत रेफर कर दिया। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जीयनपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। लगातार स्थिति बिगड़ती देख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में भी  सुधार ना होने पर परिवार के लोगों ने जिले पर ही एक निजी अस्पताल में गुरुवार को भर्ती कराया।जहां सभी का उपचार चल रहा है। इस संबंध में पीड़ित परिवार के अर्जुन गौतम ने बताया कि रात को घर पर कलौंजी बनी थी। सब लोगों ने खाने में कलौंजी लिया। मैं बाहर काम से गया हुआ था। मैं बाहर से खाना खाकर आया था। कलौजी खाने के बाद मेरे परिवार की हालत काफी खराब होने लगी।तो मैं इलाज के लिए इधर-उधर दौड़ता रहा। जिला अस्पताल में भी इलाज को लेकर काफी लापरवाही हुई। जिसके चलते निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभी भी उपचार चल रहा है।

No comments:

Post a Comment