डिजिटल स्व गणना का चला अभियान जगह-जगह हुई स्व गणना।
सगड़ी विधायक सहित कर्मचारियों की हुई डिजिटल स्व गणना।
खंड विकास और तहसील पर अलग-अलग हुई डिजिटल स्व गणना।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ खंड विकास पर शिक्षकों और सगड़ी तहसील पर राजस्व संग्रह अमीन और लेखपालों के साथ विधायक की कराई गई डिजिटल स्व गणना।शुक्रवार को सगड़ी तहसील क्षेत्र में अभियान चलाकर कराया गया डिजिटल स्वगणना विदित हो 7 मई से लेकर 21 मई तक स्व गणना कराई जा रही है जिसको लेकर अजमतगढ़ खंड विकास सभागार में खंड शिक्षा अधिकारी कुलदीप नारायण सिंह व खंड विकास अधिकारी जितेंद्र मिश्रा ने क्षेत्र के सभी शिक्षकों की स्व गणना कराई और वही आसपास और क्षेत्र के लोगों की स्वगणना कराने के लिए प्रेरित किया वहीं सगड़ी तहसील सभागार में उप जिलाधिकारी सगड़ी श्याम प्रताप सिंह ने सगड़ी विधायक डॉ एच एन सिंह पटेल की डिजिटल स्वगणना कराई और तहसील सभागार में राजस्व अमीन संग्रह और क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक और लेखपाल की बैठक कर डिजिटल स्व गणना कराई जिसमें सभी लोगों को स्व गणना के तहत आईडी अलॉट हुई और इस दौरान उन्हें अपने परिजन, क्षेत्र व घर के आसपास लोगों को डिजिटल स्व ग़णना करने के लिए प्रेरित किया गया उप जिलाधिकारी सगड़ी श्याम प्रताप सिंह ने कहा कि देश में पहली बार डिजिटल स्वगणना की जा रही है जिसमें सभी लोगों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।
No comments:
Post a Comment