Saturday, May 2, 2026

अजमतगढ़ चाकूबाजी में युवक की हत्या में दो और आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

अजमतगढ़ चाकूबाजी में युवक की हत्या में दो और आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ़ कस्बा में बारात के दौरान कुलर की हवा को लेकर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया चाकूबाजी के दौरान एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में चार को पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी हैं वहीं शनिवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त चाकू,डंडा 
व लोहे की राड़ बरामद की है। आरोपित रामभजन निषाद 22 वर्ष और राममिलन निषाद 19 वर्ष निवासी इंदिरानगर अजमतगढ़ को रजादेपुर चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 2 चाकू, 2 डंडे और 1 लोहे की रॉड बरामद की है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 की भी बढ़ोतरी की गई है। जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अजय यादव,अमित कुमार वर्मा सहित पुलिसबल के जवान मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment