Saturday, May 9, 2026

जिलाधिकारी ने भुवना बुजुर्ग गांव में लगाई चौपाल रविवार को भी कैंप लगाने के निर्देश।

जिलाधिकारी ने भुवना बुजुर्ग गांव में लगाई चौपाल रविवार को भी कैंप लगाने के निर्देश।

लेखपाल पर एफ आई आर व निलंबन के साथ जांच कर विधिक सेवा समाप्ति के लिए उपजिलाधिकारी को निर्देश।

गांव भ्रमण के दौरान गिरे विद्युत तार पर बिफरे जिलाधिकारी, जांच कर अभियंता और मुख्य अभियंता को निलंबित करने के आदेश।

विकास कार्यों और शासन द्वारा संचालित योजनाओं का सत्यापन सहित पात्रों का हुआ चयन।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ खंड विकास के भुवना बुजुर्ग गांव में जिलाधिकारी ने लगाई चौपाल विकास कार्यों व शासन द्वारा संचालित योजनाओं के सत्यापन सहित पात्रों का हुआ चयन वहीं लापरवाही पर लेखपाल पर एफ आई आर और निलंबन के साथ जांच कर उपजिलाधिकारी सगड़ी को नियमा अनुसार सेवा समाप्ति के लिए किया निर्देशित वहीं गांव भ्रमण के दौरान गिरे हुए तार को देखकर बिफरे जिलाधिकारी अभियंता व मुख्य अभियंता पर जांच कर निलंबन करने के निर्देश वहीं लखपति दीदी का किया सम्मान 15 अगस्त पर सम्मानित के निर्देश। शनिवार को सुबह 11:00 बजे भुवना बुजुर्ग गांव में जिलाधिकारी आजमगढ़ रविंद्र कुमार के द्वारा शासन के मंशा के अनुरूप समस्याओं के स्थाई समाधान के लिए चौपाल लगाकर सरकारी योजनाओं के साथ विकास कार्यों का 15 बिंदुओ का सत्यापन जनपद स्तरीय अधिकारी से कराया जिनमें ग्राम प्रधान रीना देवी के खिलाफ जांच का सत्यापन उपायुक्त मनरेगा व अधिशासी अभियंता लोक निर्माण के द्वारा किया गया वहीं फार्मर रजिस्ट्री का सत्यापन जिला विकास अधिकारी तो वरासत एवं नाम मिसमैच का सत्यापन मुख्य राजस्व अधिकारी संजीव ओझा ने किया और सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे का सत्यापन अपर जिला अधिकारी प्रशासन राहुल ओझा ने किया रिपोर्ट के आधार पर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा की शिकायत व अंश निर्धारण और फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही और नाम मिसमैच पर लेखपाल सुजीत कुमार को निलंबित करने और बार-बार आदेश की अवहेलना पर मुकदमा दर्ज करने के साथ जांच कर नियमानुसार सेवा समाप्ति के लिए उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कैंप लगाकर 62 लोगों का निशुल्क इलाज व दवा वितरण किया गया वहीं जिलाधिकारी ने पशु चिकित्सा अधिकारी ओमप्रकाश को अगले दिन गांव में कैंप लगाकर पशुओं का टीकाकरण तो राजस्व,जल निगम और राशन कार्ड के लिए सत्यापन के साथ-साथ अगले दिन भी कैंप लगाकर पात्रों का चयन और ग्रामीणों को लाभान्वित करने के लिए निर्देशित किया इस दौरान 5 मृतक पेंशनर का नाम हटाने और भुवन गांव में आग से पीड़ित को 30 हजार रुपए देने के लिए निर्देशित किया वहीं विद्युत विभाग द्वारा प्रीपेड को पोस्टपेड स्मार्ट मीटर लगाने और विद्युत बिल से संबंधित समस्याओं के निस्तारण के लिए निर्देशित किया।ग्रामीणों ने कहा कि जांच के नाम पर विद्युत उपभोक्ताओं को परेशान किया जाता है वहीं विद्युत कनेक्शन नहीं लेने वालों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं करने की शिकायत पर जांच कर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया लोन के लिए 16 लोगों ने आवेदन किया पीएम सूर्य घर की जानकारी दी गई वहीं सामुदायिक शौचालय पर समूह संचालिका लखपति दीदी कलावती को जिला अधिकारी ने पुष्प देकर सम्मानित किया और उन्हें बेहतर कार्य करने पर 15 अगस्त पर सम्मानित करने के लिए निर्देशित किया प्रधान मंत्री व मुख्य मंत्री आवास सत्यापन किया गया जिसमें 100 आवास पूर्ण पाए गए वहीं जल जीवन के द्वारा पानी टेस्टिंग पानी सप्लाई के लिए निर्देशित कर चेतावनी दी गई वहीं हैंडपंप रिबोर पर जांच कर रिपोर्ट करने के लिए निर्देशित किया और कहा कि यदि जांच में पूर्व से रिबोर कराया गया पाया जाता है तो उसकी रिकवरी कराई जाए चौपाल के बाद जिलाधिकारी ने गांव का भ्रमण किया इस दौरान गांव में गिरे विद्युत तार को देखकर जिलाधिकारी बिफर पड़े ग्रामीणों ने शिकायत की तीन माह से तार गिरा हुआ है। जिस पर जिलाधिकारी ने अभियंता व मुख्य अभियंता के विरुद्ध जांच कर निलंबित करने के लिए निर्देशित किया चौपाल में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण लाभान्वित हुए वही गांव में होम्योपैथिक स्वास्थ्य केंद्र दूसरे गांव में संचालित होने की शिकायत के साथ दर्जनों ग्रामीणों ने शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। इस दौरान सीडीओ परीक्षित खटाना ग्रामीण पुलिस अधीक्षक चिराग जैन उपजिलाधिकारी श्याम प्रताप सिंह सगड़ी तहसीलदार नवीन त्रिपाठी कृषि अधिकारी गगनदीप बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव पाठक खंड विकास अधिकारी जितेंद्र एडिओ पंचायत सुभाष चन्द्र शर्मा सचिव संजय कुमार यादव सचिव कमलेश कुमार सहित जनपद स्तर के दर्जनों विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment