अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने थाना जीयनपुर परिसर में पुलिस परिवार आवास का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया।
भूमि पूजन के उपरांत थाना जीयनपुर का औचक निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
आजमगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ.अनिल कुमार के निर्देशन में शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन द्वारा थाना जीयनपुर परिसर में पुलिस परिवार आवास के निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया गया। थाना जीयनपुर परिसर में पुलिस कर्मियों एवं उनके परिवारों के लिए 02 BHK आवासीय सुविधाओं से युक्त 07 मंजिला आधुनिक भवन का निर्माण कराया जाएगा।निर्माणाधीन पुलिस आवास में शौचालय सहित अन्य आवश्यक एवं आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे पुलिस कर्मियों को बेहतर आवासीय सुविधाएं प्राप्त होंगी।भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी सगड़ी अनिल कुमार वर्मा, प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर विनय कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी,कर्मचारीगण एवं क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। भूमि पूजन कार्यक्रम के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना जीयनपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर,कार्यालय, अभिलेखों, साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा जनसुनवाई एवं अपराध नियंत्रण संबंधी कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने हेतु निर्देशित किया गया।
No comments:
Post a Comment