अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान मौत।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी रौनापार थाना क्षेत्र के रोशनगंज गांव निवासी युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से इलाज के दौरान हुई मौत।34 वर्षीय मनोज यादव पुत्र सुरेश यादव निवासी रोशनगंज शनिवार देर शाम जीयनपुर से अपनी बाइक से घर आ रहे थे कि सुदनीपुर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायल मनोज को रौनापार बाजार स्थित निजी अस्पताल पर ले गए और परिजनों को सूचना दी। मनोज की गंभीर हालत को देखते हुए इलाज के लिए जिला अस्पताल आजमगढ़ ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था जो जीयनपुर मार्केट में किसी दुकान पर कार्य करता था। मौत की सूचना मिलते ही माता जायदी देवी व पत्नी मनीषा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के पास दो बच्चियां आस्था 11 वर्ष व सृष्टि 8 वर्ष है। थाना अध्यक्ष रौनापार मंतोष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
No comments:
Post a Comment