बीएलओ का वेतन रोकने और विभागीय कार्रवाई के लिए उप निर्वाचन अधिकारी ने लिखा पत्र।
एस आई आर के कार्य में लापरवाही पर बीएलओ के ऊपर की कार्रवाई।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के गोपालपुर उप निर्वाचन अधिकारी ने बीएलओ का वेतन रोकने और विभागीय कार्रवाई के लिए लिखा पत्र एस आई आर के कार्य में लापरवाही पर बीएलओ पर की कार्रवाई।
मंजू लता पत्नी गुरु प्रसाद आंगनबाड़ी कार्यकत्री हैं। गोपालपुर विधानसभा 344 के बूथ संख्या 159 पर बीएलओ के रूप तैनात की गई है। एस आई आर के कार्य में पूर्व से लापरवाही बढ़ती जा रही है कई बार चेतावनी दी गई वहीं 149 की नोटिस में मात्र 6 की सुनवाई की गई है जिस पर उप निर्वाचन अधिकारी संत रंजन श्रीवास्तव ने सुपरवाइजर की रिपोर्ट के आधार पर बीएलओ मंजू लता का वेतन रोकने और विभागीय कार्रवाई के लिए पत्र लिखकर निर्देशित किया वहीं कहा कि किसी भी बीएलओ के द्वारा लापरवाही पर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
No comments:
Post a Comment