Saturday, February 7, 2026

महिलाओं ने समूह के नाम पर तहरीर देकर धोखाधड़ी करने का लगाया आरोप।

महिलाओं ने समूह के नाम पर तहरीर देकर धोखाधड़ी करने का लगाया आरोप। 

जीयनपुर कोतवाली में दी तहरीर लगाई न्याय की गुहार।

समूह के नाम पर महिलाओं से 17 हजार की धोखाधड़ी।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर कैथोली गांव की निवासी महिलाओं ने तहरीर देकर समूह के नाम पर धोखाधड़ी करने का लगाया आरोप जीयनपुर कोतवाली में दी तहरीर लगाई न्याय की गुहार समूह के नाम पर महिलाओं से 17 हजार रुपए की हुई धोखाधड़ी।शनिवार को जीयनपुर कोतवाली पर पुरुषोत्तमपुर कैथोली निवासी रिंकू पत्नी प्रकाश ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि रवि सिंह और दो अज्ञात व्यक्ति गांव में पहुंचे और समूह के बहाने प्रेमशिला पत्नी चंद्रकेश, फूलमती पत्नी मोती, संगीता पत्नी संजय,राधिका पत्नी परशुराम,सविता पत्नी शिवशंकर और शीला पत्नी बगावत से 12500 रूपये और राधिका से गूगल पे पर 4300 रूपये ले लिया वही इन लोगों ने गूगल पे के नंबर संचालक अजीत पटेल पुत्र ठाकुर पटेल निवासी हाजीपुर और धनंजय पांडे पुत्र अज्ञात निवासी कँखभार जन सेवा केंद्र संचालक पर समूह के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया वहीं महिलाओं ने समुंह के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले लोगों की वीडियो भी दिखाई। वही जीयनपुर कोतवाल राजकुमार सिंह ने कहा कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment