Saturday, February 21, 2026

जीयनपुर में 1.4 करोड़ रुपये से बनेगी हाइब्रिड डिजिटल लाइब्रेरी।

जीयनपुर में 1.4 करोड़ रुपये से बनेगी हाइब्रिड डिजिटल लाइब्रेरी।

बोर्ड की बैठक में पांच करोड रुपए के विकास कार्यों पर लगी मोहर।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर नगर पंचायत बोर्ड की हुई बैठक पांच करोड़ के विकास कार्यों पर प्रस्ताव हुआ पारित जीयनपुर में 1.4 करोड़ रूपए से बनेगी हाइब्रिड डिजिटल लाइब्रेरी।जीयनपुर नगर पंचायत बोर्ड की बैठक शनिवार को नगर पंचायत कार्यालय में सुबह 11 बजे से बुलाई गई।जिसकी अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव ने किया वहीं संचालन अधिशासी अधिकारी लल्लन राम यादव ने किया इस दौरान नगर पंचायत में सड़क निर्माण नाली निर्माण सोलर लाइट प्राथमिक विद्यालय के कायाकल्प सहित विभिन्न विकास कार्यों पर बोर्ड की सदस्यों ने चर्चा परिचर्चा की वही पांच करोड रुपए से नगर पंचायत के विकास कार्यों का प्रस्ताव पारित किया जिसमें जीयनपुर नगर पंचायत में 1.4 करोड़ रूपए से हाइब्रिड डिजिटल लाइब्रेरी और पुस्तकालय का निर्माण कोइरिया पोखरा पर कराने के लिए चयन किया गया जीयनपुर नगर पंचायत में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त हाइब्रिड लाइब्रेरी व पुस्तकालय खुलने से नगरवासियों को सुविधा मिलेगी और अध्ययन के लिए एक ही स्थान पर सहूलियत होगी बैठक में मुख्य रूप से नगर पंचायत सभासद शंभू जैन,सबरे आलम, चंद्रजीत यादव,फुले खान, तबस्सुम,विशाल रावत, राजकुमार,आरती देवी, राजेंद्र,चंद्रभान,मुन्ना यादव मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment