Thursday, February 5, 2026

मजबूती के साथ जिला पंचायत का चुनाव लड़ेगी कांग्रेस।

मजबूती के साथ जिला पंचायत का चुनाव लड़ेगी कांग्रेस।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

::-रिपोर्ट पितेश्वर कुमार आजमगढ़::-

आजमगढ़।
आजमगढ़ जनपद के जिला कांग्रेस कार्यालय पर गुरुवार को महिला मोर्चा की मासिक बैठक संपन्न हुई। कांग्रेस शहर अध्यक्ष रियाजुल हसन व महिला जिलाध्यक्ष शीला भारती के नेतृत्व में हुई इस बैठक में कांग्रेस को मजबूत करने पर चर्चा हुई और नगर पंचायत चुनाव में बढ़-चढ़कर भागीदारी पर भी चर्चा की गई। इस दौरान कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष शीला भारती ने कहां कि कांग्रेस पार्टी मजबूती के साथ नगर पंचायत चुनाव में भागीदारी करेगी और हर प्रत्याशियों के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी। उन्होंने कहा कि इस बैठक में महिलाओं को मजबूत करने पर भी चर्चा हुई है और जिला पंचायत चुनाव में महिलाओं को चुनाव मैदान में उतरकर उन्हें मजबूत करने का काम किया जाएगा।इस दौरान कांग्रेस शहर अध्यक्ष रियाजुल हसन ने कहा कि इस बार कांग्रेस पार्टी नगर पंचायत चुनाव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेगी और मजबूती के साथ ज्यादा से ज्यादा अपने प्रत्याशियों को जीताने का काम करेगी। इस बैठक में सीमा कुमारी, शमा खान, सुमन कुमारी, संगीता, विजयलक्ष्मी, मीना, इंदू, लक्ष्मीना सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment