ग्राम प्रधान पर मानक के विपरीत आरसीसी बनवाने का आरोप।
जांच कर वित्तीय अधिकार सीज करने की मांग।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जहरुद्दीनपुर ग्राम प्रधान पर मानक के विपरीत आरसीसी निर्माण कराने का आरोप पूर्व में हुए कार्यों की जांच कर वित्तीय अधिकार सीज करने की मांग।शनिवार को जहरुदीनपुर निवासी नोमान अहमद पुत्र अब्दुल माजीद ने सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस पर प्रार्थना पत्र देकर जहरूदीनपुर ग्राम प्रधान पर मानक के विपरीत आरसीसी रोड बनवाने का आरोप लगाया बताया कि मस्जिद से लेकर कब्रिस्तान तक 600 मी0 आरसीसी रोड का मानक के विपरीत निर्माण कार्य चल रहा है ग्राम प्रधान के द्वारा कार्यकाल समाप्त होने के समय घटिया कार्य कराया जा रहा है जिसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। वही ग्राम प्रधान के द्वारा पूर्व में गांव में कराए गए विकास कार्यों की जांच कर वित्तीय अधिकार सीज करने की मांग की। इस दौरान सगड़ी तहसीलदार शिव प्रकाश सरोज ने जनसुनवाई करते हुए अजमतगढ़ खंड विकास अधिकारी को जांच कर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।
No comments:
Post a Comment