महाशिवरात्रि व होली और माहे रमजान त्यौहार को लेकर शांति कमेटी की बैठक।
प्रेम व भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने की अपील।
पुलिस गांव गांव कर रही सूचना का संग्रह।
अराजक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर,होगी कड़ी कार्रवाई।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली परिसर में महाशिवरात्रि व होली पर्व और माहे रमजान को लेकर क्षेत्राधिकारी सगड़ी अनिल कुमार बर्मा के नेतृत्व में हुई बैठक। भाईचारे व शांतिपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाने की अपील अराजक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर होगी कड़ी कार्रवाई। गुरुवार को दोपहर 12:30 बजे जीयनपुर कोतवाली पर सीओ सगड़ी अनिल कुमार बर्मा व नायब तहसीलदार विवेकानंद के नेतृत्व में महाशिवरात्रि व होली त्यौहार और माहे रमजान को लेकर हुई बैठक इस दौरान क्षेत्राधिकारी सगड़ी ने महाशिवरात्रि व होली और माहे रमजान को लेकर लोगों से त्यौहार को शांतिपूर्ण व आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की वहीं किसी भी दुर्घटना की सूचना पुलिस को देने के साथ इको फ्रेंडली होली मनाने के लिए जागरूक किया। वहीं उन्होंने होली त्यौहार पर शराब के नशे में गाड़ी चलाने से स्वयं बचे और लोगों को भी जागरूक करें। वही गांव में कहीं भी अवैध शराब की बिक्री हो तो सूचना दे सूचना देने वाले के नाम गोपनीय रखी जाएंगी। अवैध शराब बैचेन वाले के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान मौजूद सभी ग्राम प्रधान व प्रतिनिधियों से महाशिवरात्रि और होली त्यौहार पर होने वाली समस्या की जानकारी ली। वही जीयनपुर कोतवाल राजकुमार सिंह ने कहा कि पुलिस के द्वारा गांव गांव सूचना संकलित की जा रही है। यदि किसी भी प्रकार की अराजकता शरारती तत्वों के द्वारा फैलाई गई उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जीयनपुर थाना क्षेत्र के 174 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर सभी प्रतिनिधि पुलिस को सूचित कर स्वयं भी समस्या निपटारे में सहयोग करें। इस दौरान अधिशासी अधिकारी लल्लन राम यादव, भाजपा नेता जयप्रकाश सिंह,ज्ञानेंद्र मिश्रा,मंडल अध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह,व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष चौरसिया, विजय चौहान,संतलाल यादव,सुनील सोनी,विमल प्रकाश,अनिल हलवाई, मुन्ना यादव सहित दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment