सीवीडीसी पावर कुलिंग स्टेशन अर्थ इलेक्ट्रोड पावर ग्रिड की भूमि का उपजिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।
2.367 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहीत भूमि पुनः हस्तांतरित हेतु जिला अधिकारी को रिपोर्ट प्रेषित।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ ताल सलोना के किनारे सीवीडीसी पावर कुलिंग स्टेशन अर्थ इलेक्ट्रोड पावर ग्रिड की भूमि का उपजिलाधिकारी ने किया निरीक्षण 2.367 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहीत भूमि पुनः हस्तांतरित हेतु जिला अधिकारी को रिपोर्ट प्रेषित। अजमतगढ़ खंड विकास क्षेत्र में काजी की डीघवनिया गांव के समीप सीवीडीसी पावर कुलिंग स्टेशन अर्थ इलेक्ट्रोड पावर ग्रिड की भूमि का जिला अधिकारी आजमगढ़ रविंद्र कुमार के आदेश पर उप जिलाधिकारी सगड़ी श्याम प्रताप सिंह और अधिशासी अभियंता जल निगम ने अधिग्रहित भूमि का निरीक्षण किया इस दौरान हस्तांतरित हेतु भूमि गाटा संख्या 293,311,229,239, 272,276,285,291,317,323,335,319,230 सहित कुल 30 गाटा 2.367 हेक्टेयर अधिग्रहित भूमि का निरीक्षण कर अधिकारियों के द्वारा जिला अधिकारी को रिपोर्ट प्रेषित की गई वहीं रिपोर्ट में बताया गया कि इससे ग्रामीणों में कोई रस नहीं है वहीं अजमतगढ़ ताल सलोना में अगल-बगल गांव के पानी के बहाव में भी किसी भी प्रकार का रुकावट नहीं है। विदित हो इलेक्ट्रो ट्रेड स्टेशन निर्माण के दौरान अधिग्रहित भूमि पूर्ण रूप से अधिग्रहण नहीं हो पाया इसके बाद से ही वर्षों से अधिग्रहण के लिए प्रयास किया जा रहा था जिलाधिकारी के आदेश पर उपजिलाधिकारी सगड़ी श्याम प्रताप सिंह ने निरीक्षण कर पुन: ग्रहण का पावर ग्रिड के नाम से हस्तांतरित करने हेतु जिला अधिकारी को पत्र भेज कर रिपोर्ट दी जिससे कई वर्षों से हस्तांतरण की रूकावटों को दूर कर पावर ग्रिड के नाम से जमीन हस्तांतरित हो सके।
No comments:
Post a Comment