11 दिवसीय रुद्र महायज्ञ का हुआ शुभारंभ।
पातालनाथ मंदिर पर रुद्र महायज्ञ में सैकड़ो भक्त ले रहे यज्ञ लाभ।
रात्रि में सूरदास की राम कथा तो दिन में अलंकार कौशिक और प्रियंका पांडेय के प्रवचन का ले रहे आनंद।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के प्रसिद्ध पातालनाथ मंदिर पर 11 दिवसीय रुद्र महायज्ञ का हुआ शुभारंभ सैकड़ो की संख्या में भक्त ले रहे महायज्ञ का लाभ रात्रि में सूरदास की राम कथा तो दिन में अलंकार सिंह कौशिक और प्रियंका पांडेय के प्रवचन का भक्त ले रहे आनंद पातालनाथ मंदिर पर 11 दिवसीय रुद्र महायज्ञ का विधि विधान पूर्वक पूजन अर्चन कर कलश यात्रा निकालकर मंत्र उच्चार के साथ सरयू नदी से जल लेकर कलश की स्थापना कर महायज्ञ का शुभारंभ हुआ इस दौरान यज्ञ मंडप जयकारों से गूंज उठा सैकड़ो की संख्या में
क्षेत्र वासियों ने महायज्ञ में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया पतलनाथ मंदिर के महंत शेषनाथ गिरी ने बताया कि प्रतिदिन अलंकार सिंह कौशिक और मानस गंगा प्रियंका पांडे के द्वारा दिन में प्रवचन किया जाएगा तो वही रात्रि में दमोह मध्य प्रदेश के सूरदास रामायण की राम कथा आयोजित होगी वहीं सैकड़ो की संख्या में भक्तों ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर यज्ञ लाभ लिया 16 फरवरी को रुद्र महायज्ञ की पूर्णाहुति और विशाल भंडारा का आयोजन किया गया है रुद्र महायज्ञ के शुभारंभ से पूरा क्षेत्र भक्ति में हो उठा जय श्री राम और शिव के नारों से पूरा क्षेत्र गूंजायमान रहा इस दौरान मुख्य रूप से राजेश राय मार्कंडेय राय कमलेश राय संजय राय सहित सैकड़ो की संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment