दाह संस्कार से वापस आते समय ऑटो पलटी,दो की मौत दो की हालत गंभीर।
अनियंत्रित ऑटो पलटी दो की हुई मौत,दो लोगों का चल रहा इलाज कुल 10 व्यक्ति रहे सवार।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जमसर पेट्रोल पंप के सामने आजमगढ़ गोरखपुर मार्ग पर सुबह करीब 11:30 बजे अनियंत्रित होकर ऑटो पलट गई जिसमें दो की मौत हो गई और चालक सहित दो गंभीर से घायल हो गए मौत की सूचना पर परिवार में मचा कोहराम पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जिला अस्पताल। रविवार को परास टोला निवासी सुरसती देवी का दाह संस्कार दोहराघाट सरयू नदी के तट पर करके परिजन और ग्रामीण वापस आ रहे थे कि आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर जमसर गांव के सामने तेज रफ्तार अनियंत्रित ऑटो पलट गई जिसमें घायलों को आनन-फ़ानन में स्थानीय लोगों के द्वारा लाटघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डाक्टर ललित कुमार ने संदीप प्रजापति पुत्र सुभाष 30 वर्ष निवासी ग्राम परास टोला थाना शहर कोतवाली आजमगढ़ को मृत घोषित कर दिया वही दूसरा व्यक्ति छेदी पुत्र रामप्रसाद उम्र 55 वर्ष जिसको एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई वहीं गंभीर रूप घायल जगदीश व चालक सुभाष पुत्र रामकिरत निवासी बिजरवा को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं ऑटो में सुनील,सुजीत, गुड्डू और अमन को भी हल्का चोट आई जो घर चले गए। आटो में कुल 10 व्यक्ति सवार रहे जो सभी परास टोला शहर कोतवाली आजमगढ़ के निवासी हैं। दुर्घटना की सूचना पर जीयनपुर कोतवाल राजकुमार सिंह और लाटघाट चौकी इंचार्ज जाफर खान ने घटनास्थल और अस्पताल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मौत की सूचना पर परिवार व गांव में कोहराम मच गया। मृतक संदीप जो मछली मार्केट में मुर्गा की दुकान लगाकर परिवार के आजीविका चलता था जिसके पास दो बच्चे हैं वहीं पत्नी रीमा का रो-रोकर बुरा हाल रहा। वहीं मृतक छेदी की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया इनके पास एक पुत्र और चार पुत्रियां हैं। पत्नी और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
No comments:
Post a Comment