11 दिवसीय सुंदरकांड महायज्ञ की निकली भव्य कलश यात्रा।
राम लक्ष्मण सीता और राधा कृष्ण प्रतिमा की समारोह पूर्वक हुई स्थापना।
ब्रह्मलीन बाबा बैरागी आश्रम बाबा रामचरण दास भुवना कुटी पर महायज्ञ का हुआ शुभारंभ।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के भुवना में 11 दिवसीय सुंदरकांड महायज्ञ की निकली भव्य कलश यात्रा राम लक्ष्मण सीता और राधा कृष्ण प्रतिमा की समारोह पूर्वक हुई स्थापना ब्रह्मलीन बाबा बैरागी आश्रम बाबा रामचरण दास भुवना कुटी पर महायज्ञ का हुआ शुभारंभ। मंगलवार को ब्रह्मलीन बाबा वैराग्य आश्रम बाबा रामचरण साहब भुवना कुटी पर सुंदरकांड महायज्ञ की कलश यात्रा बैंड बाजा व डीजे के साथ कुंवारी कन्याओं ने मंत्र उच्चार के बीच कलश यात्रा लेकर कुटी से भुवना अमुआरी टेकन गाढ़ा रामपुर आदि गांव का भ्रमण करते हुए तमसा नदी से जल लेकर भुवना कुटी पर समाप्त हुई और विधि विधान पूर्वक कलश की स्थापना की गई इस दौरान पूरा क्षेत्र प्रभु श्री राम के जयकारों से गूंज उठा देर शाम को प्रभु श्री राम लक्ष्मण सीता व राधा कृष्ण की प्रतिमा विधि विधान पूर्वक प्राण प्रतिष्ठा कर प्रतिमा की स्थापना की गई वहीं जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्ति मय हो गया वहीं आयोजक राम गोविंद राय ने बताया कि सुंदरकांड महायज्ञ का समापन 1 मार्च को पूर्णाहुती एवं विशाल भंडारा के साथ किया जाएगा इस दौरान प्रतिदिन वृंदावन से आई रासलीला का आयोजन किया जाएगा यज्ञ आयोजन कपिल देव सिंह फौजी बाबा राम बच्चन झझू राय प्रभुनाथ सिंह शंभू सिंह राम गोविंद राय अभिषेक राय अंशु राय सुनील राय राधेश्याम राय जगदंबा राय सहित सैकड़ो की संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment