Friday, February 6, 2026

खेत मे पानी जाने से दो पक्षों में मारपीट मुकदमा दर्ज।

खेत मे पानी जाने से दो पक्षों में मारपीट मुकदमा दर्ज।

दूसरे पक्ष के दो लोगो को हिरासत में लिया।

एक को बाइक से कुचलने का किया प्रयास।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मनिकाडीह गांव में सुबह शुक्रवार को सुबह लगभग 11:00 बजे दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई और ईट पत्थर चले जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जहां एक को बाइक से धक्का मार कर गिरा कर कुचलने का प्रयास किया जा रहा था। पर बाजार वासियों ने उन्हें बचा लिया। मनिकाडीह निवासी बहादुर पुत्र पुरुषोत्तम उम्र 55 साल ने जीयनपुर कोतवाली में लिखित तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई की मेरे बच्चे और पत्नी गेहूं के खेत में पानी भर रहे थे कि इसी दौरान पड़ोसी के खेत मे सरसों बोई गई थी। उसमें पानी चले जाने के वजह से इन लोगों ने जमकर मारपीट किया।जिसमें मेरी पत्नी पुष्पा देवी उम्र 52 साल,राजन 23 वर्ष,आशीष 21 वर्ष पुत्रगढ़ बहादुर को बुरी तरह से चोट आई। इस दौरान इन लोगों ने जमकर पत्थर बाजी की। जिसमें मेरी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई और उनके आंख पर ईट और कुदाल से प्रहार किया गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जिनका स्थानीय स्तर पर इलाज प्राइवेट नर्सिंग होम में किया जा रहा है। जबकि दूसरे पक्ष भी जीयनपुर कोतवाली पर तहरीर देने पहुंचा लेकिन एक पक्ष को गंभीर घायल होने के कारण दूसरे पक्ष रामविजय 21 साल पुत्र सहादुर,संत विजय पुत्रगण सहादुर निवासी मनिका डीह एवं संतविजय द्वारा मेरी पत्नी एव बच्चों को बुरी तरफ से मारा पीटा गया और ईट पत्थर से हमला किया गया। में बाजार में अपना ठेला लगाकर सामान बेच रहा था कि इसी दौरान संत विजय द्वारा मेरे ऊपर बाइक से धक्का मार कर गिरा दिया गया और मुझे कूचलने का प्रयास किया गया। पर बाजार वासियों ने मुझे बचा लिया।तहरीर के आधार पर जीयनपुर पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर लिया गया है एवं दूसरे पक्ष संत विजय और राम विजय को शांति भंग में चालान किया गया है।इस संबंध में जीयनपुर कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि मारपीट की तहरीर दी गई है और मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

No comments:

Post a Comment