Sunday, October 12, 2025

सडक दुर्घटना में दो युवकों की मौत,घर में मंचा कोहराम।

सडक दुर्घटना में दो युवकों की मौत,घर में मंचा कोहराम।

लाटघाट से मेला देखकर बाइक से लौट रहे थे घर।

कार चालक फरार वाहन हिरासत में मुकदमा दर्ज।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के खानगाह बहरामपुर निवासी रमेश पुत्र स्वर्गीय राम बच्चन उम्र 23 साल लगभग एवं जुगनू पुत्र सूर्यकुमार उम्र 24 साल लगभग बीती रात लगभग 10:30 बजे लाटघाट बाजार से मेला देखकर एक ही बाइक से बैठकर दोनों घर के लिए जा रहे थे कि रजादेपुर पुलिया के पास सामने से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार ने टक्कर मार दी एवं सामने से अन्य वाहन की गोरखपुर के लिए जा रहे दूसरे वाहन ने कुचल दिया। जिससे दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वही स्विफ्ट डिजायर कार खड़ी करके चालक फरार हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जीयनपुर पुलिस द्वारा दोनों ही वाहनों को हिरासत में लेकर थाने पर आई और थाना परिसर में खड़ी कर दिया। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने पंचनामा कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि शराब के नशे में धुत थे और अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी।परिजन जब पहुंचे तो काफी गुस्से में थे और शव को ही गुस्से में कई लात मारी तो लोगो ने समझा बुझाकर शांत कराया। जबकि रमेश कपड़े की दुकान पर नौकरी करता था जो घर से 500 मीटर की दूरी पर दुकान थी। जनता कलेक्शन सेंटर रमेश पांच भाइयों तीन बहनों में तीसरे नंबर पर था। माता आशा देवी और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वही जुगनू तहसील सगड़ी के पास गोडारी गांव के सड़क किनारे किराये की दुकान लेकर वाहन धुलाई का कार्य करता था और तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। पिछले महीने उसकी सगाई का कार्यक्रम हुआ और शादी तय थी। माता रईसा देवी और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

No comments:

Post a Comment