Sunday, October 19, 2025

अलीपुर ग्राम सभा में आरसीसी रोड और इंटरलॉकिंग मार्गों का प्रमुख प्रतिनिधि ने किया लोकार्पण।

अलीपुर ग्राम सभा में आरसीसी रोड और इंटरलॉकिंग मार्गों का प्रमुख प्रतिनिधि ने किया लोकार्पण।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी अजमतगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत अलीपुर व जूनियर हाई स्कूल,कस्तूरबा गांधी विद्यालय जीयनपुर सहित दर्जनों आरसीसी रोड और इंटरलॉकिंग मार्गों व नाली का शनिवार को लोकार्पण किया।ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष कुमार मिश्रा ने कहा कि भारत गांवों का देश है। जब तक गांव में सड़क सुरक्षा स्वास्थ्य शुद्ध पेयजल जैसे मूलभूत संसाधन उपलब्ध नहीं होंगे तब तक देश की उन्नति संभव नहीं है। वर्तमान केंद्र और प्रदेश की सरकार ने गांव की दशा और दशा सुधारने के लिए कई कार्य किया है।इसी क्रम में मैंने अपने अजमतगढ़ ब्लॉक के 101 गांव में सड़क जल निकासी नाला विद्यालयों का कायाकल्प इंटरलॉकिंग सीसी रोड नाली शुद्ध पेयजल जैसी जरूरी आवश्यकताओं के क्षेत्र में काफी काम किया है।मेरे ब्लॉक के कई गांव में कायाकल्प से सुसज्जित किए गए प्राथमिक विद्यालय प्रदेश ही नहीं राष्ट्र स्तर पर प्रसिद्धि बटोर रहे हैं। गांव की सबसे बड़ी समस्या संपर्क मार्गों की रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को आने-जाने की काफी दिक्कत रही है। जिसको प्रमुखता से लेते हुए मैंने अपने ब्लॉक के सभी गांव में मार्गो का निर्माण कराया है। इसी क्रम में अलीपुर गांव में बने मार्गो का लोकार्पण किया गया। लगभग पूरा गांव का मार्ग सीसी रोड और इंटरलॉकिंग से सुसज्जित हो गया है। कुछ काम शेष है जिसे शीघ्र ही पूरा कराया जाएगा। वर्तमान समय में पीने का पानी काफी अशुद्ध हो गया है।इसको ध्यान में रखते हुए प्रत्येक विद्यालय और गांव में आरओ प्लांट लगाया जा रहा है।कार्यक्रम की आयोजन प्रधान प्रतिनिधि महफूजुर्रहमान ने कहा कि ब्लॉक प्रमुख के कुशल नेतृत्व में गांव का चौमुखी विकास हो रहा है। इस अवसर एहसान खान,महमूद खान,पूर्व प्रधान अच्छू अहमद, विशाल गुप्ता,सैफ खान,हरिकेश मिश्रा,सुफियान,जर्जार हुसैन आदि लोग उपस्थितरहे।

No comments:

Post a Comment