जनसेवा संचालक से एक लाख 20 हजार की लूट,
कप्तान के हत्क्षेप पर मुकदमा दर्ज।
एक बाइक पर तीन सवारों ने दिया अंजाम।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के भुवना बुजुर्ग बाजार में सहज जन सेवा केंद्र संचालक जैकी कुमार पुत्र स्वर्गीय हरेंद्र प्रसाद निवासी दिलशादपुर ग्राम पंचायत भुवना बुजुर्ग थाना जीयनपुर से अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने 1लाख 20 हजार की लूट कर के भाग गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर मुकदमा दर्ज कर लिया है। एवं जांच की जा रही है। हालांकि पुलिस प्रथम दृष्ट्या मामले को संदिग्ध मान कर चल रही है। वहीं जन सेवा संचालक जैकी कुमार शुक्रवार को लगभग 2:00 बजे यूनियन बैंक कंजरा दिलशादपुर पहुंच और ₹1,00,000 एक लाख बैक खाते से निकाला और स्वयं के पास ₹20000 और बताया जा रहा है। जो एक बैग में रख कर बाइक से घर की तरफ जा रहा था की अमुआरी नरायनपुर एवं जमालुद्दीन पट्टी के बीच डीह स्थान के समीप सामने से एक बाइक पर तीन सवार बदमाशों ने बैग छिन कर रुपए लेकर फरार हो गए। जैकी कुमार ने बताया कि बैंक से रुपए लेकर लगभग 3:00 बजे में निकला ही था कि डीह स्थान के पास सामने से आ रहे तीन बदमाशों ने एक बाइक पर सवार थे एवं एक ने गमछे से मुँह बांध कर रखा था और दो के मुंह खुले हुए थे। हालांकि में किसी को पहचान नहीं सका मुझे झपट्टा मारकर मेरा बैग छीनकर फरार हो गए एवं मोबाइल भी लेते गए। मेरे पास जो मोबाइल थी उसमें रिचार्ज नहीं था। बाद में कोतवाली पहुंचकर तहरीर दिया। पुलिस ने जैसे ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार को जानकारी दी उन्होंने फोन से ही पीड़ित से हाल-चाल लेकर जीयनपुर कोतवाल जितेंद्र बहादुर सिंह को मुकदमा दर्जकर जांच करने का निर्देश दिए।हालांकि जितेंद्र बहादुर सिंह द्वारा जानकारी पूछने पर बताया गया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। फिलहाल छिनैती की जांच की जा रही है।
No comments:
Post a Comment