Sunday, October 12, 2025

केदार यादव अध्यक्ष एव सन्तोष मंत्री एव राम सिंह उपाध्यक्ष निर्वाचित।

केदार यादव अध्यक्ष एव सन्तोष मंत्री एव राम सिंह उपाध्यक्ष निर्वाचित।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ पूर्व माध्यमिक विद्यालय के उत्तर प्रदेशीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय ब्लॉक इकाई अजमतगढ़ का चुनाव पूर्व माध्यमिक विद्यालय काजी की डीघवनिया के प्रांगण में रविवार को संपन्न हुआ।जिसमें केदार यादव को अध्यक्ष एवं संतोष कुमार को मंत्री एवं राम सिंह पटेल को उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेशीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह एवं जिला कोषाध्यक्ष सुनई यादव के नेतृत्व में उत्तर प्रदेशीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय ब्लॉक इकाई अजमतगढ़ के संघ का चुनाव एव अधिवेशन समस्त पदाधिकारी एवं अध्यापकों के सूझबूझ के कारण निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए। इस दौरान अन्य पदाधिकारी में विमल प्रकाश को कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया एवं जर्रार हुसैन को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ललई यादव संयुक्त मंत्री,वीरेंद्र कुमार वर्मा संयुक्त मंत्री,संतोष कुमार मंत्री,कुमुद कला सिंह उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। संगठन को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा किया संगठन का चुनाव काफी महत्वपूर्ण है इसके विकास और संगठन को मजबूत करने के लिए हम सबको एकजुट होकर रहना होगा तभी हम कदम से कदम मिलाकर समस्त अध्यापकों के मुद्दों पर मजबूत होंगे।चुनाव के दौरान जो गतिविधियां थी वह ठीक नहीं थी पर सभी के सूझबूझ के कारण निर्विरोध निर्वाचन होने से ब्लॉक इकाई को काफी मजबूत पदाधिकारी मिले हैं। जो संगठन को आगे बढ़ाने में मजबूत कदम बढ़ाएंगे। इस दौरान समस्त अध्यापक वह शिक्षिकाएं उपस्थित थी।

No comments:

Post a Comment