आत्मविश्वास बढ़ाकर साइबर अपराधों से बच सकती हैं महिलाएं।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के त्रिवेणी इंटर कॉलेज जीयनपुर में बुधवार को मिशन शक्ति फेज 5 के तहत पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बालिकाओं को साइबर अपराधों से बचाव, महिला सुरक्षा संबंधी कानूनों तथा सरकारी हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपनिरीक्षक गीतांजलि यादव ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में महिलाएं या बालिकाएं वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181,आपातकालीन सेवा 112 तथा सीएम हेल्प लाइन 1076 पर संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकती हैं।
चौपाल के दौरान पुलिस ने महिलाओं को आत्मरक्षा के उपायों, सोशल मीडिया पर सुरक्षित रहने की जानकारी और सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पंपलेट भी वितरित किए।उपनिरीक्षक मनोज सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग करना है,ताकि समाज में महिला सुरक्षा को लेकर सकारात्मक माहौल बन सके। ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम लगातार चलाए जा रहे हैं ताकि समाज के हर वर्ग तक महिला सुरक्षा का संदेश पहुंचे। इस अवसर पर कांस्टेबल सुनीता कनौजिया, अर्चना कुशवाहा,अंकिता देवबंशी,अरविंद कुमार, मारिया,विश्वनाथ,अंकित,नाहिद, हसीना,बिंदु देवी
आदि लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment