Monday, October 13, 2025

दहेज उत्पीड़न का मुकदमा छ:लोगों के खिलाफ दर्ज।

दहेज उत्पीड़न का मुकदमा छ:लोगों के खिलाफ दर्ज।

25 मई 2025 को हुई थी शादी,10 जून 2025 को मारपीट कर घर से भगाया।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अल्लीपुर गांव निवासी रामदुलारे पुत्र रामचंद्र ने जीयनपुर कोतवाली में तहरीर देकर छ: लोगों पर दहेज उत्पीड़न व मारपीट व जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्जकर जांच में जुटी हुई है। वहीं ज्योति पुत्री रामदुलारे प्रसाद निवासी अल्लीपुर की शादी 25 मई 2025 को गुड्डू कुमार पुत्र 
जयराम निवासी शांतिपुर पत्थर पुरवा गद्दोपुर कोतवाली शहर आजमगढ़ के साथ हुई थी और एक माह बाद ही 10 जून को इन लोगों ने दहेज की मांग करते हुए घर से मारपीट कर भगा दिया।जबकि रामदुलारे द्वारा अपने सामर्थ के अनुसार तिलक बरक्षा के नाम पर 5 लाख रुपया शादी में स्प्लेंडर प्लस बाइक अंगूठी माला 300000 तीन लाख का कबाड़ व अन्य सामान दहेज में लड़की को दिया पर इसके बाद भी दहेज लोभियों की लालच नहीं गई और पैसा मांगने लगे।वह भी यह कहते हुए पैसा मांगा की दो लाख रुपये और दो हमें विदेश जाना है न देने पर मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया गया। इतना ही नहीं शादी के पूर्व लड़की पक्ष ने जब बायोडाटा मांगा तो गुड्डू पति के छोटे भाई का बायोडाटा दिया जिसमें उम्र काफी अधिक थी और लड़की की उम्र कम थी। कूट रचित दस्तावेज दिखाकर शादी तो कर लिया पर दहेज की मांग बार-बार करते रहे। जिस पर पुलिस ने छ: लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।जिसमें ससुर जयराम,सास दुर्गावती,पति गुड्डू कुमार,देवर सुशील कुमार,आदित्य कुमार एवं ननद इंदिरा कुमारी पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी हुई। इस संबंध में कोतवाल जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर छ: लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है और जांच की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

No comments:

Post a Comment