लाटघाट दुर्गा पूजा मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।
महिला व पुरुषों ने खूब जमकर की खरीदारी,बच्चों ने लिया झूले का आनंद।
क्षेत्राधिकारी सगड़ी व नायब तहसीलदार ने पुलिस बल के साथ किया मेले का भ्रमण।
बिरहा का मुकाबला देखने के लिए लोग रहे उत्साहित।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगडी तहसील क्षेत्र के लाटघाट कस्बे में ऐतिहासिक दो दिवसीय मेला शनिवार की शाम व रविवार को लगा पंडालों से निकलने वाली सतरंगी रोशनी से आस पास का इलाका जगमगा उठा पंडाल की खूबसूरती देखने को लेकर लोगों की भीड़ जुट रही थीं। श्रद्धालुओ ने पान,फुल,धूप, अगरबत्ती के साथ दर्शन पूजन कर माता रानी का आशीर्वाद लें रहे थें। मेले को झालर और लाइटों से सजाया गया है। मेला विभिन्न प्रकार की दुकानों से सजा हुआ है। मेले में अलग से मीना बाजार लगाया गया है जहां महिलाओं ने सौंदर्य से संबंधित सामानों की जमकर खरीदारी किया। बच्चों ने मेले में झूले का आनंद लिया मेले में खोए हुए लोगों की सूचना मिलने पर एनाउंसर अलाउंस कर बताते रहे है कि चोर उचक्कों से लोग सजग रहे। वहीं मेले में आठ स्थानों पर दुर्गा मां के प्रतिमा स्थापित की गई है। वहीं चार स्थानों पर बिरहा का मुकाबला देखने के लिए लोग मेले में उत्सुक रहे। जीयनपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर जीयनपुर,रौनापार,बिलरियागंज,मुबारकपुर, तहबरपुर,सहित पांच एसएचओ,24 उपनिरीक्षक,80 कांस्टेबिल,30 महिला सिपाही व एक प्लाटून पीएसी के साथ फायर ब्रिगेड भी तैनात की गई है। वहीं मेला में ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही प्रत्येक वर्ष की भांति प्रशासन मुस्तैद रहा।वहीं पूजा समितियों द्वारा 50 वालंटियर लगाए गए हैं। वहीं शनिवार को आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर रूट डाइवर्ट रहा। जिससे कि यातायात प्रभावित न हो सकें।वही मेला के व्यवस्था में क्षेत्राधिकारी सगड़ी अनिल कुमार वर्मा व नायब तहसीलदार सगड़ी विवेकानंद,थाना अध्यक्ष बिलरियागंज सुनील कुमार दूबे,थाना अध्यक्ष रौनापार मंतोष कुमार सिंह सहित लाटघाट चौकी इंचार्ज जाफर खान मेला अध्यक्ष अनिल मिश्रा,अंशु गुप्ता, अशोक मिश्रा,सोनू मिश्रा,संजय राय,नारद सिंह पटेल,श्रीनिवास, अनिरुद्ध पटेल,राजेश गुप्ता, पीयूष गोंड,नीरज गौड़, प्रियांशु राय,सत्येंद्र,रत्नेश सहित लाटघाट चौकी के सिपाही व दर्जनों की संख्या में पूजा समिति के
कार्यकर्ता मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment