चोरों ने नगदी सहित गहनों पर हाथ किया साफ।
ठंड बढ़ते ही पुलिस के लिए चुनौती बनती जा रही हैं चोरियां।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने एक बार फिर चोरी की घटना को अंजाम दिया है।चोरों ने देवापार निवासी रमेश प्रजापति के यहां बीती रात चोरी की घटना को अंजाम दिया। बगल के गांव राजुपट्टी प्राइमरी विद्यालय के पास नए मकान में घर के दीवार का करकट निकालकर चोर अंदर घुसे और घर मे रखे नगदी,गहने और अन्य सामानों पर हाथ साफ कर दिया।पीड़ित ने बताया कि चोरों ने एक पायल,एक नथुनी, कान की बाली,3 हजार नगद और कई नई साड़ी सहित अन्य सामान उठा ले गए चोर। घटना के वक्त घर मे सो रहे रमेश की पत्नी और पुत्र बहु, बेटी को भनक तक नहीं लगी। सुबह होने पर जानकारी हुई तो होश उड़ गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई है।आपको बतादें कि अभी दो दिन पहले भी जीयनपुर बाजार स्थित बैल बाजार के पास चोरों ने शिक्षक दंपति के घर पर धावा बोलकर पांच लाख तक के सोने चांदी के जेवरात चुरा ले गए थे। महीनों पहले जमीन मुहम्मद पुर गांव में एक शिक्षिका के घर लाखों की चोरी हुई थी। लेकिन अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।
No comments:
Post a Comment