छठ पर्व से लौटी ऊपर कमरे में दुपट्टे के सहारे लगा ली फांसी।
नवविवाहिता ने मायके में छठ पर्व से लौटकर कमरे लगा ली फांसी,मौत।
पिता की तहरीर पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जिला अस्पताल।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बिशनपुर निवासी नव विवाहित पुत्री ने मायके में छठ पर्व से लौटकर ऊपर कमरे में दुपट्टे के सहारे लगा ली फांसी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जिला अस्पताल।शुक्रवार की सुबह मायके में चित्रा तिवारी पुत्री रमेश तिवारी निवासी विशुनपुर अपने पड़ोसी के साथ छठ पूजा में हर्षोल्लास के साथ सम्मिलित हुई और पूजा के बाद घर पर ऊपर के कमरे में चली गई 9:30 बजे भतीजे ने आवाज़ लगाई नहीं सुनने पर परिजन पंहुचे और देखा तो चित्रा ने दुपट्टे के सहारे कमरे के चुड़ला में फांसी लगाकर लटकी हुई थी। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर आजमगढ़ में स्थित अस्पताल पर गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया वहीं पुनः घर पर लेकर पहुंचे इसके बाद पुलिस को सूचित किया सूचना पर पहुंचे जीयपुर एस आई विजय सिंह गौड ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया वहीं पिता रमेश तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने विधिक कार्रवाई करने में जुट गई।विदित हो चित्रा तिवारी का विवाह 21 अप्रैल वर्ष 2024 को दिव्यांशु पुत्र राजेश तिवारी निवासी फतेहपुर मंडाव थाना रामपुर बेलोली के साथ हुआ था। जिसके पास अभी कोई पुत्र नहीं है वही चित्रा अपने माता-पिता की चार पुत्रियां में सबसे छोटी थी। चित्रा की मौत से उसकी माता क्षमा तिवारी व बहनों का रो-रो कर बुरा हाल रहा।
No comments:
Post a Comment