छठ पर्व को लेकर जीयनपुर कोतवाली पर हुई बैठक।
समस्याओं की ली गई जानकारी वहीं सावधानी बरतने के दिये निर्देश।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर कोतवाली पर डाला छठ पर्व को लेकर शांति कमेटी की हुई बैठक समस्याओं की ली गई जानकारी वहीं सावधानी बरतने के लिए दिया गया दिशा निर्देश।सोमवार की शाम 5:00 बजे जीयनपुर कोतवाली पर डाला छठ पर्व को लेकर जीयनपुर कोतवाल जितेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई जिसमें लोगों से अपने-अपने गांव क्षेत्र के बारे में समस्याओं की जानकारी ली गई। इस दौरान जितेंद्र बहादुर सिंह ने घाटों के किनारे रस्सी बांधने पोखरी पर ट्यूब व लाइफ जैकेट के साथ रहने और गहरे पोखरी में महिलाओं को ज्यादा अंदर जाने से रोकने के साथ किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान बैठक में मुख्य रूप से एस आई धन्नजय सिंह,नीलमणि सिंह, विजय सिंह गौड़ के साथ-साथ राम मूरत निषाद, संदीप सिंह,अजय चौहान,मुन्ना प्रजापति ,अभिषेक पाठक,संदीप पान्डेय सहित दर्जनों की
संख्या में लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment