Thursday, November 14, 2024

जीयनपुर बैल बाजार स्थित देवी भगवती अखाड़े की जमीन पर कब्जा की सूचना पर पहुंची पुलिस।

जीयनपुर बैल बाजार स्थित देवी भगवती अखाड़े की जमीन पर कब्जा की सूचना पर पहुंची पुलिस।

बैनामादार व जीयनपुर वासीयों को उपजिलाधिकारी ने सुना और दोनों पक्षों को मंगलवार को देवी के अखाड़े पर कागजात लेकर बुलाया।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर बैल बाजार स्थित देवी भगवती अखाड़े की जमीन पर कब्जा की सूचना को लेकर पंहुची जीयनपुर पुलिस बैनामादार व जीयनपुर वासियों को उपजिलाधिकारी ने सुना दोनों पक्षों से मांगा दस्तावेज। गुरुवार को दिन में 2:00 बजे आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर जीयनपुर बैल बाजार में स्थित देवी भगवती के अखाड़े व देवी चबुतरा पर ईंट गिराकर कब्जा की सूचना पर जीयनपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव ने जीयनपुर कोतवाल जितेंद्र बहादुर सिंह को बताया मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचकर उपजिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार को बताया वहीं बैनामादार पक्ष के लोगों को पुलिस लेकर सगड़ी तहसील गई जहां जीयनपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव ज्ञानेंद्र मिश्रा अतुल त्रिपाठी पप्पू पाठक दीपक गुप्ता आलोक चौरसिया सन्तोष चौरसिया मुन्ना यादव सहित दर्जनों की संख्या में जीयनपुर नगर पंचायत वासी और बैनामादार पक्ष के लोगों से उपजिलाधिकारी ने वार्ता की और दोनों पक्षों से दस्तावेज मांगे वहीं मंगलवार के दिन दोनों पक्षों को अपने-अपने दस्तावेज के साथ बुलाया। विदित हो उक्त जमीन पर पूर्व में कई बार पैमाइश और कब्जा करने का प्रयास किया गया पर जीयनपुर वासियों ने सार्वजनिक स्थल व धार्मिक स्थल पर अवैध कब्जे का विरोध किया। वहीं ज्ञानेंद्र मिश्रा ने बताया कि सैकड़ो वर्ष से जमीन पर देवी स्थान है जहां पूजा पाठ नगर वासियों के द्वारा किया जाता है। जिसको फर्जी तरीके से पट्टा के बाद बैनामा कर दिया गया है को लेकर उच्च न्यायालय में वाद विचाराधीन है।

No comments:

Post a Comment