दिल्ली में फर्नीचर फैक्ट्री में लगी आग आजमगढ़ के युवक की मौत।
मौत की सूचना पर परिवार में मचा कोहराम।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के तरौका गांव निवासी युवक की दिल्ली के कीर्ति नगर में एक फैक्ट्री में आग लगने से हादसे में युवक की दम घुटने से हुई मौत सूचना से परिवार में मचा कोहराम।दिल्ली के कीर्ति नगर इलाके में स्थित फर्नीचर की मार्केट है आग जिस फैक्ट्री में लगी उसमें लड़की और फर्नीचर रखा हुआ था आग लगने से फैक्ट्री में धुआं फैल गया और ऊपर कमरे में सो रहे युवक अतुल कुमार राय की दम घुटने के कारण मौत हो गई शुरूआती जांच में आग लगने का कारण शॉट सर्किट माना जा रहा है।आग लगने की घटना तड़के सुबह की है दिल्ली पुलिस के मुताबिक आग लगने की जानकारी सुबह करीब 4:30 बजे पुलिस और फायर ब्रिगेड को लगी तत्काल मौके पर सात फायर ब्रिगेड भेजे गए काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और ऊपर जब टीम पहुंची तो कमरे का दरवाजा बंद था। बमुश्किल उसके अंदर घुसकर शव को बरामद कर शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं सूचना पर मृतक अतुल राय पुत्र रामबेलास राय उम्र 42 साल के घर तरौका गांव में कोहराम मच गया सैकड़ों की संख्या में लोग जुट गए वहीं परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव को लेकर घर के लिए निकल पड़े वहीं उनकी माता इन्द्रावती और पत्नी प्रियम्बदा का रो-रो कर बुरा हाल रहा। मृतक अतुल राय के पास एक पुत्र तेजस उम्र 8 साल और एक पुत्री तन्वी उम्र 5 साल है।
No comments:
Post a Comment