आधा दर्जन मतदान केंद्रों पर उपजिलाधिकारी ने मतदाता संक्षिप्त पुनरीक्षण का किया निरीक्षण।
उपजिलाधिकारी सगड़ी ने कहा मतदाता पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र में विधान सभा चुनाव के लिए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान का लगभग एक दर्जन मतदान केंद्रों पर किया निरीक्षण कहा मतदाता पुनरीक्षण अभियान में लापारवाही होगी कड़ी कार्रवाई।
शनिवार को सुबह 10:00 बजे से 3:00 बजे तक सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ, हरैया खंड विकास क्षेत्र में लगभग एक दर्जन मतदान केंद्रों जीयनपुर प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय,कस्बा सगड़ी,छतरपुर खुशहाल,मऊ कुतूबपुर,कसडा आइमा सहित एक दर्जन मतदान केंद्रों पर विधान सभा चुनाव के लिए निर्वाचन विभाग के द्वारा संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत बीएलओ ने मतदान केंद्रों पर कैम्प लगाकर 01 जनवरी 2024 को 18 वर्ष पूरे करने वाले नए मतदाता को जोड़ने व मतदाता सूची से नाम काटने व संशोधित करने के लिए अलग- अलग फॉर्म भरने के लिए ऑनलाइन एप व ऑफलाइन फार्म भरकर दोनों ही तरीकों से बीएलओ के द्वारा कार्य किया जा रहा था।जिसका एसडीएम सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान सभी बीएलओ उपस्थित पायें गए वहीं बीएलओ को उपजिलाधिकारी ने नए मतदाता बनाने के साथ-साथ डबल मतदाता व शिफ्टेड मतदाताओं की पहचान कर काटने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही पर बीएलओ के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी वहीं 23-24 नवंबर को मतदान केंद्रों पर बीएलओ के द्वारा नये मतदाता बनाने का कार्य किया जाएगा।
No comments:
Post a Comment