कार व बाइक में आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत परिवार में मचा कोहराम।
निमंत्रण से वापस आ रहे बाइक सवार युवक की कार से टक्कर में मौत परिवार में मचा कोहराम।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के चौकों खुर्द निवासी युवक की कार से आमने-सामने टक्कर में हुई मौत परिवार में मचा कोहराम रौनापार पुलिस ने मुकदमा
दर्ज कर शव को लिया कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेजा जिला अस्पताल। रविवार की रात को लगभग 10:00 बजे प्रशांत उर्फ गोलू पुत्र दुर्गविजय उम्र 32 साल निवासी चौकों खुर्द दोहरीघाट के समीप रिश्तेदारी से निमंत्रण कर वापस घर आते समय लाटघाट बाजार से पूर्व जोकहरा गांव के सामने दोहरीघाट की तरफ जा रही कार से आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई जिसमें बाइक सवार प्रशांत उर्फ गोलू गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों और पुलिस के द्वारा लाटघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां पर डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक दो भाइयों में बड़ा था जो मुंबई में रहकर परिवार की आजीविका के लिए नौकरी करता था और त्योहार पर घर छुट्टी में आया हुआ था। वहीं मृतक की ढाई वर्ष पूर्व शादी हुई थी। जिसके पास लगभग डेढ़ वर्ष की एक पुत्री है वहीं रौनापार पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया वहीं मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। माता मंजू राय व पत्नी श्वेता राय का रो-रो कर बुरा हाल रहा।
No comments:
Post a Comment