Tuesday, November 5, 2024

चोरी के अभियोग में एक बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में ।

चोरी के अभियोग में एक बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में ।

मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने चोरी के अभियोग में एक बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में। मंगलवार को रामविनय राजभर पुत्र मुन्नर राजभर निवासी भुवना बुजुर्ग थाना जीयनपुर ने थाना पर लिखित तहरीर दी कि दिनांक 05.11.2024 सुबह में करीब 5:00 बजे वादी के पिता अपनी किराना की दुकान खोलकर साफ सफाई कर रहे थे। उसी समय पड़ोस का रहने वाला एक बाल अपचारी द्वारा दुकान में रखे बक्से में 16970 रुपये चुरा कर भाग गया इसके बाद हम लोग उसे बुलाकर अपना रूपये मागने लगे नही दिया तब मैने 112 नम्बर पुलिस पर फोन करके पुलिस को बुलाया मौके पर PRV 6208 के कर्मचारी का0 मोहित यादव आये व अजीत उपरोक्त को डाट कर पुछे तो चोरी किया हुआ पुरा रुपया 16970 वापस कर दिया।अजीत राजभर व PRV के साथ थाने पर आया इस सम्बन्ध मे धारा 305/117(2) BNS  बनाम बाल अपचारी के पंजीकृत हुई। जिसकी विवेचना उ0नि0 धनन्जय सिंह द्वारा की जा रही है। मंगलवार को उपनिरीक्षक धनन्जय सिंह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित बाल अपचारी को चोरी किये गए 16970 रूपये के साथ समय 12:05 बजे पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।

No comments:

Post a Comment